शिमला शहरी से राजेश शारदा, कसुम्पटी मंडल से जितेंद्र भोटका को सौंपी भाजपा अध्यक्ष की कमान

Edited By Vijay, Updated: 03 Nov, 2019 08:58 PM

election of shimla and kasumpti bjp mandal

भारतीय जनता पार्टी शिमला मंडल का चुनाव जाखू वार्ड के होटल ड्रीमलैंड में संपन्न हुआ। चुनाव की अध्यक्षता शिमला मंडल के चुनाव अधिकारी संदीपनी भारद्वाज ने की, उनके साथ हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज उपस्थित रहे।

शिमला (योगराज): भारतीय जनता पार्टी शिमला मंडल का चुनाव जाखू वार्ड के होटल ड्रीमलैंड में संपन्न हुआ। चुनाव की अध्यक्षता शिमला मंडल के चुनाव अधिकारी संदीपनी भारद्वाज ने की, उनके साथ हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज उपस्थित रहे। शिमला मंडल भारतीय जनता पार्टी की कमान सर्वसम्मति से राजेश शारदा को सौंपी गई। राजेश शारदा पूर्व में भी शिमला मंडल के अध्यक्ष रह चुके हैं तथा शिमला नगर निगम के पार्षद एवं विभिन्न पदों पर दायित्व का निर्वहन किया है। इस अवसर पर राजेश शारदा ने कहा कि वह सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलेंगे और भारतीय जनता पार्टी को शिमला शहर में और बलशाली बनाएंगे। शिमला मंडल के महामंत्री संजीव सूद एवं संजीव ठाकुर शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज पार्षदगण एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने राजेश शारदा को शिमला मंडल के अध्यक्ष बनने पर शुभकामनाएं दीं।
PunjabKesari, Kasumpti BJP Mandal President Image

कसुम्पटी मंडल अध्यक्ष के लिए 3 ने जताई दावेदारी

वहीं शिमला जिला के कसुम्पटी मंडल का चुनाव भी कसुम्पटी लक्ष्मी नारायण मंदिर में संपन्न हुआ। इन चुनावों में मंडल के चुनाव अधिकारी सुरेंद्र उपस्थित रहे और उनके साथ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष रूपा शर्मा उपस्थित रहे। कसुम्पटी मंडल अध्यक्ष के लिए अमर सिंह ठाकुर, कमल ठाकुर और जितेंद्र भोटका ने दावेदारी पेश की। प्रदेश उपाध्यक्ष रूपा शर्मा ने बताया की चुनाव संपन्न करने के लिए एक कोर कमेटी का गठन किया गया जिसमें सभी प्रत्याशियों के विचार सुने गए। बैठक में 100 से अधिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया, जिनसे कोर कमेटी ने एक-एक करके सभी प्रत्याशियों के बारे में चर्चा की। अंत में सर्वसम्मति से जितेंद्र भोटका को कसुम्पटी मंडल की कमान सौंपी गई। जितेंद्र इससे पहले युवा मोर्चा के विभिन्न दायित्व पर कार्य कर चुके हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!