Edited By kirti, Updated: 09 Nov, 2019 05:09 PM
देवभूमि हिमाचल प्रदेश में अंधविश्वास की एक घटना सामने आई है जिसका शिकार एक बुजुर्ग(70) महिला हुई है। मंडी जिला के सरकाघाट के समाहल गाँव मे एक 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ अभद्रता करने का वीडियो सामने आया है। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया में खूब...
मंडी (ब्यूरो): देवभूमि हिमाचल प्रदेश में अंधविश्वास की एक घटना सामने आई है जिसका शिकार एक बुजुर्ग(70) महिला हुई है। मंडी जिला के सरकाघाट के समाहल गाँव मे एक 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ अभद्रता करने का वीडियो सामने आया है। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। गांव के लोगों ने महिला को डायन बताकर उसका मुंह कालिख से पोथा और गले में जूते की माला पहना कर पूरे गांव में दौड़ाया। घटना की जानकारी के बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने एसपी मंडी को मामला दर्ज कर घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं। मुख्यमंत्री ने घटना को शर्मनाक बताते हुए लोगों से अंधविश्वास न करने की अपील की है।