शिक्षा विभाग भरने जा रहा है TGT के इतने पद, 9 अप्रैल से शुरू होगी Counselling

Edited By Punjab Kesari, Updated: 22 Feb, 2018 11:16 PM

education department will filled post of tgt counselling start from 9 april

प्रारंभिक शिक्षा विभाग टी.जी.टी. के 393 पद भरने जा रहा है। काऊंसलिंग के माध्यम से ये पद भरे जाएंगे।

शिमला: प्रारंभिक शिक्षा विभाग टी.जी.टी. के 393 पद भरने जा रहा है। काऊंसलिंग के माध्यम से ये पद भरे जाएंगे। विभाग ने जिला उपनिदेशकों को निर्देश जारी कर इस संबंध में प्रक्रिया शुरू करने को कहा है। यह काऊंसलिंग 9 अप्रैल से शुरू होगी, जिसे मई माह में पूरा किया जाएगा। 15 मई के बाद विभाग इसमें उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवारों की सूची जारी करेगा। इस दौरान विभाग टी.जी.टी. आटर््स के 125, टी.जी.टी. नॉन-मैडीकल के 96 व मैडीकल के 172 पद भरने जा रहा है। ये पद विभिन्न वर्गों के तहत भरे जाएंगे। डब्ल्यू. ई. एक्स.एम. वर्ग में टी.जी.टी. आर्ट्स सामान्य में 65 पद, ओ.बी.सी. के 21, एस.सी. के 29 व एस.टी. के 10 पद भरे जाएंगे जबकि मैडीकल विषय में इसी वर्ग में सामान्य के 63, ओ.बी.सी. के 10, एस.सी. के 17 व एस.टी. के 6 पद भरे जाएंगे। इसके अलावा टी.जी.टी. मैडीकल में अनारक्षित वर्ग में सामान्य 40, ओ.बी.सी. के 19, एस.सी. के 29, एस.टी. के 4, बी.पी.एल. वर्ग में सामान्य के 20, ओ.बी.सी. के 6, एस.सी. के 6, एस.टी. के 3 पद, डब्ल्यू. एफ.एफ. वर्ग में सामान्य 3, ओ.बी.सी. का 1, एस.सी. का 1, डब्ल्यू.ई.एक्स.एम. में सामान्य 30, ओ.बी.सी. के 3 व एस.सी. के 7 पद भरे जाएंगे।

सरकार ने साक्षात्कार के नियमों में किया बदलाव
सरकार ने इस काऊंसलिंग के साक्षात्कार के नियमों में बदलाव कि या है। इन साक्षात्कारों में अब वाइवा नहीं लिया जाएगा और न ही इस दौरान उम्मीदवार के व्यक्तित्व का आकलन होगा। इस बार शैक्षणिक योग्यता के अनुसार उम्मीदवार को अंक दिए जाएंगे। आर. एंड पी. नियमों के मुताबिक उम्मीदवार की शैक्षणिक योग्यता देखी जाएगी। इसके लिए उसे 10 अंक, मैडीकल बोर्ड द्वारा जारी किए प्रमाण पत्र में 40 से 59 प्रतिशत डिसेबल होने पर 2 अंक, 60 से 79 पर 5 अंक व 80 से 100 प्रतिशत डिसेबल होने पर 6 अंक दिए जाएंगे। अतिरिक्त शैक्षणिक योग्यता के लिए 4 अंक, दुर्गम क्षेत्र से संबंध रखने पर 1 अंक, भूमिहीन होनेे पर 1 अंक, बेरोजगार प्रमाण पत्र दिखाने पर 1 अंक, बी.पी.एल. का प्रमाण पत्र दिखाने पर 2 अंक, विधवा होने पर 1 अंक, अनाथ या सिंगल गर्ल होने पर 1 अंक, अनुभव के 2 अंक और यदि इस दौरान उम्मीदवार ने किसी संस्थान में इसी पद से संबंधित 6 महीने की ट्रेनिंग ली है तो उसके लिए 1 अंक दिया जाएगा। इस दौरान सरकार ने कुल अंक 30 तय किए हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!