अनुराग बोले-किसानों का आर्थिक सशक्तिकरण वैश्विक व्यापार ग्रोथ रेट के लिए अहम

Edited By Vijay, Updated: 09 Dec, 2018 09:05 PM

economic empowerment of farmers is important for global trade growth rate

सांसद अनुराग ठाकुर जिनेवा में विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यू.टी.ओ.) सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। डब्ल्यू.टी.ओ. सम्मेलन में सांसद अनुराग ठाकुर ने किसानों के आर्थिक सशक्तिकरण, व्यापार में तकनीकी की बढ़ती जरूरतों, खाद्य भंडारण व खाद्य...

हमीरपुर: सांसद अनुराग ठाकुर जिनेवा में विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यू.टी.ओ.) सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। डब्ल्यू.टी.ओ. सम्मेलन में सांसद अनुराग ठाकुर ने किसानों के आर्थिक सशक्तिकरण, व्यापार में तकनीकी की बढ़ती जरूरतों, खाद्य भंडारण व खाद्य सुरक्षा के स्थायी समाधान के नवीनतम तरीकों समेत कई सामाजिक विकास के कार्यक्रमों पर चर्चा कर विश्व पटल पर भारत का पक्ष सामने रखा। जिनेवा के डब्ल्यू.टी.ओ. सम्मेलन में सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि दुनिया का हर देश बड़े बदलाव के दौर से गुजर रहा है और इसमें वहां के नागरिकों की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है। 21वीं सदी में लोगों की खाद्य जरूरतों को पूरा करने के लिए किसान जी तोड़ मेहनत कर रहे हैं और इसके लिए उन्हें उनकी फसलों का उचित मूल्य मिलना नितांत आवश्यक है।

भाजपा सरकार ने एम.एस.पी. में की अभूतपूर्व बढ़ौतरी

उन्होंने कहा कि भारत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने हाल ही में किसानों की बेहतरी के लिए फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एम.एस.पी.) में अभूतपूर्व बढ़ौतरी की है। भाजपा सरकार साल 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने के लिए प्रतिबद्ध है और मेरा इस सम्मेलन में भाग ले रहे साथी देशों को भी सुझाव है कि इस दिशा में वे अपने देशों में भी प्रभावी कदम उठाएं। किसानों की आय बढऩे से उनकी क्रय शक्ति में बढ़ौतरी होगी, जिससे वैश्विक स्तर पर बिजनैस ग्रोथ रेट में इजाफा होगा।

खाद्य भंडारण के नवीनतम तौर-तरीकों को अपनाने की आवश्यकता

उन्होंने कहा कि दुनिया की बढ़ती आबादी और उसकी खाद्य जरूरतों को ध्यान में रखते हुए हमें खाद्य भंडारण के नवीनतम तौर-तरीकों को अपनाने की आवश्यकता है। किसानों को लेकर सरकार का दृष्टिकोण केवल आजीविका के साधन की व्यवस्था करना ही नहीं है बल्कि सरकार का लक्ष्य कृषि को और अधिक लाभदायक और विश्वसनीय बनाना है ताकि किसानों को उनका वास्तविक हक मिल सके और साथ ही दुनिया की बढ़ती खाद्य जरूरतों की आपूॢत में कोई कमी न आ सके।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!