EC ने सतपाल सत्ती को कड़ी चेतावनी देकर छोड़ा, राहुल-प्रियंका पर की थी टिप्पणी

Edited By Ekta, Updated: 23 Apr, 2019 10:56 AM

ec leaves strict warning to satpal satti

निर्वाचन आयोग ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती को चेतावनी देकर छोड़ दिया है। भारत निर्वाचन आयोग (ई.सी.आई.) के निर्देशों पर जिला निर्वाचन अधिकारी ऊना ने सत्ती को अपनी जुबान काबू में रखने की हिदायत दी है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष को यह चेतावनी सत्ती...

शिमला (देवेंद्र): निर्वाचन आयोग ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती को चेतावनी देकर छोड़ दिया है। भारत निर्वाचन आयोग (ई.सी.आई.) के निर्देशों पर जिला निर्वाचन अधिकारी ऊना ने सत्ती को अपनी जुबान काबू में रखने की हिदायत दी है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष को यह चेतावनी सत्ती द्वारा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी पर की गई टिप्पणी को लेकर दी गई है। निर्वाचन आयोग ने सतपाल सत्ती को भविष्य में बदजुबानी करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है। सत्ती को यह सुनिश्चित बनाने को कहा गया कि किसी भी नेता की निजी जिंदगी पर तथ्यों के बगैर बात न करें। उल्लेखनीय है कि बीते सप्ताह भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने ऊना के गगरेट के भंजाल में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर तीखा कटाक्ष किया था। 

सत्ती पर आरोप है कि उन्होंने कहा कि राहुल गांधी अपनी मां के लिए बहू तो ला नहीं सके और बनने चले प्रधानमंत्री। इसी तरह प्रियंका वाड्रा के पहनावे पर भी सत्ती द्वारा सवाल खड़े करने का आरोप है। पहले मामले में सत्ती पर ई.सी.आई. ने 48 घंटे के लिए प्रचार पर प्रतिबंध लगाया था। अब दूसरे नोटिस पर सत्ती को वॉर्निंग दी गई है। मुख्य चुनाव अधिकारी देवेश कुमार के अनुसार भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने सतपाल सत्ती को वॉर्निंग इशू की है। उन्हें भविष्य में बदजुबानी न करने की चेतावनी दी गई है। सत्ती को यह चेतावनी चुनाव आयोग द्वारा दिए गए दूसरे नोटिस पर दी गई है।



 

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!