Ex CM वीरभद्र के बयान से मंडी में भूचाल, 5 पदाधिकारियों ने दिए इस्तीफे (Video)

Edited By Vijay, Updated: 16 Jan, 2019 11:07 PM

पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बयानों से कांग्रेस पार्टी में भूचाल आ गया है। कांग्रेस पार्टी के अधिकतर पदाधिकारी और कार्यकर्ता पूर्व सी.एम. के बयान से आहत नजर आ रहे हैं। मंडी जिला कांग्रेस कमेटी के पांच पदाधिकारियों ने वीरभद्र सिंह के बयान से आहत...

मंडी (नीरज): पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बयानों से कांग्रेस पार्टी में भूचाल आ गया है। कांग्रेस पार्टी के अधिकतर पदाधिकारी और कार्यकर्ता पूर्व सी.एम. के बयान से आहत नजर आ रहे हैं। मंडी जिला कांग्रेस कमेटी के पांच पदाधिकारियों ने वीरभद्र सिंह के बयान से आहत होकर बुधवार को अपने पदों से त्यागपत्र दे दिया। त्यागपत्र देने वालों में मंडी जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष लक्ष्मी ठाकुर, महासचिव राजकुमार, परम देव, राहुल ठाकुर और सचिव सुनील शर्मा शामिल हैं। मंडी जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक शर्मा ने इनके इस्तीफे मिलने की पुष्टि की है। इस्तीफे देने के बाद उन्होंने संयुक्त बयान देते हुए कहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह द्वारा कार्यकर्ताओं को कबाड़ कहने, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुखविंदर सिंह ठाकुर के पद छोड़ने पर मिठाई बांटने और पार्टी हाईकमांन को मूर्ख कहने जैसी टिप्पणियों से वे निराश और हताश हुए हैं। उन्होंने कहा कि कुछ लोग संगठन की मर्यादा को तुच्छ मानते हैं और वो अहम में ऐसी बयानबाजी कर रहे हैं।

टिप्पणी करने से पहले वीरभद्र समर्थक समझ लें ये बात

वहीं वीरभद्र समर्थकों द्वारा पदाधिकारियों को कद के हिसाब से बयानबाजी करने की नसीहत देने के बयान पर भी उनका गुस्सा फूटा है। उनका कहना है कि वीरभद्र समर्थक संगठन के पदाधिकारियों को कद की परिभाषा समझाते हुए अपमानित कर रहे हैं जबकि उनको इस बात का पता होना चाहिए कि विधानसभा चुनावों में उनको जनता ने उनके स्वयंभू कद का अहसास दिला दिया था। कुछ भी टिप्पणी करने से पहले उनको इस बात को समझना पड़ेगा कि संगठन में बूथ अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष व राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद का कद सभी से बड़ा होता है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने अपनी स्तुति करने वालों की दी प्राथमिकता

उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री ने हमेशा संगठन की सेवा करने वालों की बजाय अपनी स्तुति करने वालों को प्राथमिकता दी है। पूर्व मुख्यमंत्री ने हमेशा से कार्यकर्तायों को तुच्छ श्रेणी में गिना है। पूर्व मुख्यमंत्री की पहले भी इस तरह की बयानबाजी से मंडी जिला की 10 सीटों का खमियाजा कांग्रेस पार्टी को भुगतना पड़ा था।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!