Edited By Vijay, Updated: 09 Jan, 2021 09:05 PM
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला में शनिवार देर शाम भूकंप के झटके महसूस किए गए। जानकारी के अनुसार शनिवार देर शाम 8 बजकर 21 मिनट और 50 सैकेंड पर भूकंप के झटके महसूस हुए।
कांगड़ा (ब्यूरो): हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला में शनिवार देर शाम भूकंप के झटके महसूस किए गए। जानकारी के अनुसार शनिवार देर शाम 8 बजकर 21 मिनट और 50 सैकेंड पर भूकंप के झटके महसूस हुए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.2 मापी गई। यह जमीन से 10 किलोमीटर नीचे था। जानकारी के अनुसार भूकंप का केंद्र करेरी रहा है। फिलहाल भूकंप के कारण कहीं से भी कोई नुक्सान की सूचना अभी तक नहीं मिली है।