यहां प्रतिबंध के बाद भी दौड़ते रहे ई-रिक्शा

Edited By kirti, Updated: 15 Nov, 2019 11:55 AM

e rickshaw

शहर में प्रतिबंधित ई-रिक्शा पर पुलिस व परिवहन विभाग की कार्रवाई के बाद कुछ ई-रिक्शा बंद हुए और कुछ शहर में चलते नजर आए। जानकारी के अनुसार उच्चतम न्यायालय के आदेश के पश्चात हिमाचल सरकार ने पांवटा में दौड़ रहे ई-रिक्शा पर प्रतिबंध लगाने के आदेश जारी...

पांवटा साहिब (ब्यूरो): शहर में प्रतिबंधित ई-रिक्शा पर पुलिस व परिवहन विभाग की कार्रवाई के बाद कुछ ई-रिक्शा बंद हुए और कुछ शहर में चलते नजर आए। जानकारी के अनुसार उच्चतम न्यायालय के आदेश के पश्चात हिमाचल सरकार ने पांवटा में दौड़ रहे ई-रिक्शा पर प्रतिबंध लगाने के आदेश जारी किए थे। इसके बाद आर.टी.ओ. सिरमौर सोना चौहान ने पुलिस को साथ लेकर सड़कों पर दौड़ रहे प्रतिबंधित ई-रिक्शा को बंद करने की कार्रवाई शुरू की लेकिन देर शाम तक कुछ ई-रिक्शा खड़े हो गए लेकिन आधे से ज्यादा रिक्शा शहर में दौड़ते नजर आए। पांवटा शहर में 500 से अधिक ई-रिक्शा संचालित हैं।

आरटीओ सिरमौर सोना चौहान ने अध्यक्ष ई-रिक्शा नवाब और दर्जनों रिक्शा चालकों को सड़कों से अपने ई-रिक्शा तत्काल हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने ई-रिक्शा चालकों को बताया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश हंै कि हिमाचल प्रदेश में ई-रिक्शा काफी घातक साबित हो सकते हैं। इसलिए यहां ई-रिक्शा नहीं चलाए जा सकते, वहीं सरकार की जांच एजैंसी के दौरान भी पाया गया था कि सड़कों पर दौडऩे वाले ई-रिक्शा मॉडल में बैठी सवारियां कतई सुरक्षित नहीं हैं।

पूछे जाने पर आर.टी.ओ. सोना चौहान ने बताया कि हिमाचल सरकार द्वारा पांवटा में दौड़ रहे रिक्शा को बंद करने के आदेश हुए हैं जिसके तहत आज पांवटा साहिब पुलिस के साथ मिलकर इन्हें सड़क से हटाने का कार्य शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि वीरवार को स्थानीय प्रशासन और पुलिस के साथ ई-रिक्शा चालकों को सरकार के आदेशों से अवगत करवा दिया गया है। इसके बाद भी अगर कोई रिक्शा सड़क पर पाया जाता है तो उस पर पुलिस व स्थानीय प्रशासन के सहयोग से जुर्माना व ई-रिक्शा को सीज किया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!