विधानसभा के बाद अब MC शिमला का हाऊस भी होगा Paperless (Watch Video)

Edited By Vijay, Updated: 01 Nov, 2019 11:20 AM

विधानसभा के बाद अब शिमला नगर निगम ई-विधान प्रणाली लागू करने जा रहा है। शिमला नगर निगम के हाऊस को पेपरलैस बनाने को लेकर कवायद शुरू कर दी है और मार्च, 2020 से पहले यह व्यवस्था यहां लागू कर दी जाएगी।

शिमला (तिलक राज): विधानसभा के बाद अब शिमला नगर निगम ई-विधान प्रणाली लागू करने जा रहा है। शिमला नगर निगम के हाऊस को पेपरलैस बनाने को लेकर कवायद शुरू कर दी है और मार्च, 2020 से पहले यह व्यवस्था यहां लागू कर दी जाएगी। हिमाचल विधानसभा के अधिकारियों ने नगर निगम हाऊस पेपरलैस बनाने को लेकर कार्य शुरू कर दिया है।
PunjabKesari, MC House Image

वीरवार को विधानसभा के अधिकारियों ने नगर निगम की मासिक बैठक में ई-विधान को लेकर प्रैजैंटेशन दी और पार्षदों को ई-विधान कार्यप्रणाली से अवगत करवाया। 4 नवम्बर को पार्षद विधानसभा की कार्यवाही देखने जाएंगे। नगर निगम द्वारा ई-विधान को लेकर एनआईसीएसआई को फंड भी मुहैया करवा दिया है और अब टाऊनहाल में नगर निगम के हाऊस के लिए सदन का विधानसभा की तर्ज पर पार्षदों की सिटिंग के लिए कार्य होगा और इसके लिए निगम जल्द निर्माण कार्य शुरू करेगा।
PunjabKesari, MC House Image

मार्च से पहले एमसी में लागू होगी ई-विधान प्रणाली

विधानसभा ई-विधान आईटी के डायरैक्टर धर्मेश शर्मा ने कहा कि नगर निगम की तरफ से ई-विधान को लेकर आग्रह किया गया था और ई-विधान प्रणाली को लेकर वीरवार को प्रैजैंटेशन दी है और इस पर कार्य शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि नगर निगम का हाऊस पेपरलैस होने पर देश में पहली नगर निगम बनेगी। उन्होंने कहा कि ई-विधान प्रणाली लागू होने से काफी फायदा होगा और इस पर कार्य शुरू कर दिया है और मार्च से पहले ही निगम में ये व्यवस्था पूरी तरह से लागू हो जाएगी। इसके लिए पार्षदों को प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।
PunjabKesari, Director of E-Vidhan IT Image

क्या बोलीं शिमला एमसी की मेयर

उधर, नगर निगम की महापौर कुसुम सदरेट ने कहा कि निगम ने बजट में ई-विधान के लिए बजट में प्रवधान किया था और विधानसभा से इस प्रणाली को लागू करने का आग्रह किया था और अब इस पर कार्य शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि मार्च तक नगर निगम का हाऊस पूरी तरह से पेपरलैस हो जाएगा। इसके लिए राशि जारी कर दी है और इस पर करीब 50 लाख का खर्च आएगा। उन्होंने कहा कि ई-विधान प्रणाली लागू होने से शिमला नगर निगम देश की पहली निगम बनेगा। उन्होंने कहा कि 4 नवम्बर को सभी पार्षद विधानसभा की कार्यप्रणाली जानने भी जाएंगे।
PunjabKesari, MC Shimla Mayor Image

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!