Edited By kirti, Updated: 20 Oct, 2018 01:32 PM
बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक विजयदशमी दशहरा पर्व जिला सोलन में धूमधाम से मनाया गया। लोगों का भारी हजूम दोपहर बाद ऐतिहासिक ठोडो मैदान में जुटने लगा था। लोग यहाँ की विख्यात कुश्ती प्रतियोगिता का आनंद ले रहे थे। रावण, मेघनाथ और कुम्भकर्ण के 45 फीट...
सोलन(चिन्मय): बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक विजयदशमी दशहरा पर्व जिला सोलन में धूमधाम से मनाया गया। लोगों का भारी हजूम दोपहर बाद ऐतिहासिक ठोडो मैदान में जुटने लगा था। लोग यहाँ की विख्यात कुश्ती प्रतियोगिता का आनंद ले रहे थे। रावण, मेघनाथ और कुम्भकर्ण के 45 फीट ऊंचे पुतले स्थापित किए गए थे। शाम ढलते ही राम अपनी सेना के साथ रावण पर आक्रमण करते हुए मैदान में नजर आए। बुराई के प्रतीक पुतलों को से खादी बोर्ड के उपाध्यक्ष पुरषोत्तम गुलेरिया ने तीर मार कर दहन कर बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश शहर वासियों को दिया। इस मौके पर बघाट बैंक के चेयरमैन पवन गुप्ता व्यापार मंडल के अध्यक्ष मुकेश गुप्ता भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।