Edited By kirti, Updated: 12 Jul, 2018 11:48 AM
कर्मचारियों की कमी के चलते कई ब्लॉक में फलदार पौधे नहीं पहुंच पाए हैं। हालांकि उद्यान विभाग की मानें तो 15 जुलाई तक जिला के सभी ब्लॉक में फलदार पौधे पहुंच जाएंगे। 3-4 दिन पहले बरसात में लगने वाले फलदार पौधों के आबंटन की प्रक्रिया शुरु हो गई। कुछ...
धर्मशाला (नवीन): कर्मचारियों की कमी के चलते कई ब्लॉक में फलदार पौधे नहीं पहुंच पाए हैं। हालांकि उद्यान विभाग की मानें तो 15 जुलाई तक जिला के सभी ब्लॉक में फलदार पौधे पहुंच जाएंगे। 3-4 दिन पहले बरसात में लगने वाले फलदार पौधों के आबंटन की प्रक्रिया शुरु हो गई। कुछ ब्लॉक में तो फलदार पौधे पहुंच गए हैं लेकिन कुछ ब्लॉक में अभी तक यह नहीं पहुंच पाए हैं। जानकारी के अनुसार उद्यान विभाग हर साल बागवानों को बरसात के दौरान लगने वाले फलदार पौधों का आबंटन करता है। कांगड़ा जिला में लगभग डेढ लाख पौधों का वितरण किया जाएगा। उक्त फलदार पौधों में आम, लिची, कटहल सहित अन्य पौधे शामिल हैं।
चम्बा से मंगवाए जा रहे हैं कटहल के 100 पौधे
इसके अलावा जिला चम्बा से कटहल के 100 फलदार पौधे मंगवाएं जा रहे हैं। कटहल को छोडक़र जिला की नर्सरियों में उगाए गए फलदार पौधों का ही वितरण कांगड़ा में किया जाएगा। वहीं कांगड़ा से आम व लिची के फलदार पौधों का वितरण हमीरपुर सहित अन्य जिला में किया जाएगा। उक्त फलदार पौधों की संख्या यहां पर अधिक है।
-कुछ ब्लॉक में फलदार पौधे नहीं पहुंचे हैं। 15 जुलाई तक जिला के हर ब्लॉक में फलदार पौधे पहुंच जाएंगे।