पुलिस विभाग में DSP के तबादलों का दौर जारी, सरकार ने इधर-उधर किए 6 अधिकारी

Edited By Punjab Kesari, Updated: 22 Feb, 2018 11:45 AM

dsp transfers continue in police department

हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग में तबादलों का दौर जारी है। इसी कड़ी में सरकार ने ताजा अधिसूचना जारी करते हुए 6 डी.एस.पी. के तबादला आदेश जारी किए हैं। इसके तहत एस.डी.पी.आे. बड़सर धर्म सिंह को सैकेंड आई.आर.बी. सकोह भेजा गया है।

शिमला (राक्टा): हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग में तबादलों का दौर जारी है। इसी कड़ी में सरकार ने ताजा अधिसूचना जारी करते हुए 6 डी.एस.पी. के तबादला आदेश जारी किए हैं। इसके तहत एस.डी.पी.आे. बड़सर धर्म सिंह को सैकेंड आई.आर.बी. सकोह भेजा गया है। इसके साथ ही लीव रिजर्व स्टेट विजीलैंस शिमला रतन सिंह नेगी को डी.एस.पी. फिफ्थ आई.आर.बी. बस्सी बिलासपुर लगाया गया है। पौंग डैम तलवाड़ा भाखड़ा बांध प्रबंधन में बतौर सुरक्षा अधिकारी तैनात विनोद कुमार को अब फस्र्ट आई.आर.बी. वनगढ़ ऊना भेजा गया है। डी.एस.पी. फिफ्थ आई.आर.बी. बस्सी बलदेव दत्त को सिक्स्थ आई.आर.बी. कोलर और डी.एस.पी. फस्र्ट आई.आर.बी. वनगढ़ नरेश कुमार को पौंग डैम तलवाड़ा भाखड़ा बांध प्रबंधन में बतौर सुरक्षा अधिकारी तैनात किया गया है।


थर्ड आई.आर.बी. पंडोह में तैनात सुरेंद्र कुमार को फोर्थ आई.आर.बी. जंगलबैरी भेजा गया है। बीते कुछ दिनों के भीतर राज्य सरकार डी.एस.पी. रैंक के 3 दर्जन से अधिक अधिकारियों के तबादला आदेश जारी कर चुकी है। तबादलों पर रोक होने के बाद भी विभाग में आय दिन तबादले हो रहे हैं और इन्हें गृह विभाग की वैबसाइट पर सार्वजनिक भी नहीं किया जा रहा है। इसको लेकर अंदरखाते चर्चाओं का माहौल गरम है।


करीब 175 कर्मचारियों को बदलने की तैयारियां
पुलिस विभाग में जल्द ही सब इंस्पैक्टर, ए.एस.आई., हैडकांस्टेबल और कांस्टेबलों के तबादलों का दौर भी शुरू हो सकता है। सूत्रों के अनुसार इसके तहत 175 के करीब कर्मचारियों की सूची तैयार की जा चुकी है। विभाग ने स्टेट विजीलैंस में वरिष्ठ सहायक के पद पर तैनात नीलम कुमारी को अधीक्षक ग्रेड-टू के पद पर पदोन्नत किया है। विभागीय पदोन्नति समिति की सिफारिशों के बाद इस आशय से आदेश जारी किए गए हैं।
 

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!