Edited By Ekta, Updated: 05 Jun, 2018 09:59 AM
सुंदरनगर के भौर गांव में एक व्यक्ति का नाले से शव बरामद होने से हड़कंप मच गया है। जानकारी के मुताबिक मृतक का नाम इखलाख (55) सहारनपुर का रहने वाला बताया जा रहा है। वह पिछले कई सालों से भौर में ईट के भट्ठे में मजदूरी कर रहा था। युवक के मौत के कारणों...
सुंदरनगर (नितेश सैनी): सुंदरनगर के भौर गांव में एक व्यक्ति का नाले से शव बरामद होने से हड़कंप मच गया है। जानकारी के मुताबिक मृतक का नाम इखलाख (55) सहारनपुर का रहने वाला बताया जा रहा है।
वह पिछले कई सालों से भौर में ईट के भट्ठे में मजदूरी कर रहा था। युवक के मौत के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। वह युवक की मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।