HPBOSE के अध्यक्ष पद पर डा. सुरेश कुमार तैनात, 28 HAS अधिकारियों को टाइम स्केल का लाभ

Edited By Vijay, Updated: 29 Dec, 2018 10:41 PM

dr suresh kumar posted as director of hpbose

राज्य सरकार ने डा. सुरेश कुमार सोनी को हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला का अध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी यह नियुक्ति 3 साल की अवधि या आयु सीमा 65 साल पूरी होने की अवधि तक होगी।

शिमला: राज्य सरकार ने डा. सुरेश कुमार सोनी को हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला का अध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी यह नियुक्ति 3 साल की अवधि या आयु सीमा 65 साल पूरी होने की अवधि तक होगी। बोर्ड के नए अध्यक्ष का संबंध बिलासपुर जिला की घुमारवीं तहसील के अंतर्गत आने वाले कोठी गांव से है। इससे पहले सचिव शिक्षा डा. अरुण कुमार के पास बोर्ड के अध्यक्ष पद का जिम्मा था, जो इस माह सेवानिवृत्त हो रहे हैं। सरकार ने इसके अलावा 28 एच.ए.एस. अधिकारियों को टाइम स्केल का लाभ दिया है। इसी तरह हिमाचल प्रदेश न्यायिक सेवा के अधिकारी मदन कुमार को विशेष सचिव विधि का दायित्व सौंपा है।

15 एच.ए.एस. अधिकारियों को 4 साल की अवधि पर दिया लाभ

सरकार ने जिनको टाइम स्केल 4-9-14 का लाभ दिया है, उनमें से 15 एच.ए.एस. अधिकारियों को 4 साल की अवधि पर यह लाभ दिया है। इसमें सदस्य सचिव हिमाचल प्रदेश राज्य महिला आयोग शिमला संदीप नेगी, अतिरिक्त निदेशक सूचना एवं प्रौद्योगिकी अश्विनी रमेश, अतिरिक्त निदेशक श्री अटल बिहारी वाजपेयी इंस्टीच्यूट ऑफ माऊंटेनियरिंग एंड एलाइड स्पोटर््स मनाली अश्विनी कुमार, ए.डी.एम. हमीरपुर शिल्पी बेक्टा, ए.डी.एम. कांगड़ा शशिपाल नेगी, संयुक्त निदेशक टांडा मैडीकल कालेज सुनयना शर्मा, एस.डी.एम. अम्ब सुनील वर्मा, एस.डी.एम. स्वारघाट अनिल कुमार, एस.डी.एम. भरमौर पृथ्वी पाल सिंह, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी पी.जी.आई. चंडीगढ़ नरेंद्र कुमार, एस.डी.एम. रिकांगपिओ डा. ए. कुमार, एस.डी.एम. थुनाग सुरेंद्र मोहन, एस.डी.एम. राजगढ़ नरेश कुमार वर्मा, एस.डी.एम. सलूणी विजय कुमार तथा एस.डी.एम. शिमला नीरज कुमारी चांदला शामिल हैं।

12 अधिकारियों को 9 साल का टाइम स्केल

इसी तरह 12 अधिकारियों को 9 साल का टाइम स्केल दिया है। इनमें सदस्य सचिव हिमाचल प्रदेश राज्य महिला आयोग संदीप नेगी, अतिरिक्त निदेशक सूचना प्रौद्योगिकी अश्विनी रमेश, सचिव हिमाचल प्रदेश पूर्व सैनिक निगम हमीरपुर डा. विक्रम महाजन, अतिरिक्त निदेशक ग्रामीण विकास सचिन कंवल, अतिरिक्त निदेशक श्री अटल बिहारी वाजपेयी इंस्टीच्यूट ऑफ माऊंटेनियरिंग एंड एलाइड स्पोटर््स मनाली अश्विनी कुमार, आर.टी.ओ. शिमला भूपिंद्र कुमार, संयुक्त निदेशक राजस्व व आबकारी एवं कराधान राकेश मेहता, एस.डी.एम. हमीरपुर संदीप सूद, निदेशक भाषा, कला एवं संस्कृति कृष्ण कुमार शर्मा, एस.डी.एम. बल्ह किशोरी लाल, ए.सी. टू डी.सी. मंडी राज कृष्ण तथा अतिरिक्त निदेशक लैंड रिकॉर्ड सुषमा वत्स शामिल हैं। इसी तरह सदस्य सचिव हिमाचल प्रदेश महिला आयोग संदीप नेगी को 14 साल का टाइम स्केल भी दिया गया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!