हिमाचल आयुर्वैदिक चिकित्सा अधिकारी संघ के अध्यक्ष बने डा. अभिषेक भारद्वाज

Edited By Vijay, Updated: 11 Sep, 2018 09:48 PM

dr abhishek bhardwaj became president of hamoa

हिमाचल आयुर्वैदिक चिकित्सा अधिकारी संघ शिमला इकाई के चुनाव पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डा. दिनेश शर्मा व वर्तमान कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष डा. के.डी. शर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुए। इस मौके पर चुनाव समिति के अध्यक्ष डा. पवन जैरथ व डा. आरती कौंडल तथा डा....

कुफरी: हिमाचल आयुर्वैदिक चिकित्सा अधिकारी संघ शिमला इकाई के चुनाव पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डा. दिनेश शर्मा व वर्तमान कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष डा. के.डी. शर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुए। इस मौके पर चुनाव समिति के अध्यक्ष डा. पवन जैरथ व डा. आरती कौंडल तथा डा. संगीता सेठ भी उपस्थित थीं। उक्त हुए चुनाव में डा. अभिषेक भारद्वाज को अध्यक्ष व डा. निरंजन शर्मा को सचिव चुना गया। इनके अलावा डा. अनुराग विजयवर्गीय को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, नरिंद्र परमार को कोषाध्यक्ष, विवेक शर्मा को सहसचिव, जागृति छाबड़ा को संगठन सचिव, रूचित पुन्न को प्रैस सचिव बनाया गया।

इन्हें बनाया गया समन्वयक
वहीं सोमेश कटोच, मुनीश सूद, पंकज व अनिल चंदेल को रामपुर, संधु, नेरवा व रोहड़ू का समन्वयक बनाया गया है। डा. के.के. शर्मा, दिनेश शर्मा, रवि, अश्विनी, योगेश्वर, यशपाल, नितिन, राजेश व यश को कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया। इस मौके पर डा. दिनेश कुमार ने पूर्व में किए गए संगठन के कार्यों पर प्रकाश डालते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के सपनों को साकार करने हेतु हिमाचल को हर्बल व जैविक राज्य बनाने की ओर अग्रसर करने का आह्वान किया है।

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!