नेरचौक मैडीकल कॉलेज की डॉ. मोनिका ने मिसेज इंडिया ग्लोबल यूनिवर्स में चमकाया हिमाचल का नाम

Edited By Vijay, Updated: 23 Jun, 2019 06:18 PM

doctor monika pathania atri

लाल बहादुर शास्त्री मैडीकल कॉलेज एवं अस्पताल में कार्यरत सीनियर रैजीडैंट डॉ. मोनिका पठानिया अत्री ने मिसेज इंडिया ग्लोबल यूनिवर्स-2019 में फर्स्ट रनरअप का खिताब जीता है। इससे हिमाचल ही नहीं बल्कि पूरे देश में मंडी व प्रदेश का नाम चमका है।

नेरचौक: लाल बहादुर शास्त्री मैडीकल कॉलेज एवं अस्पताल में कार्यरत सीनियर रैजीडैंट डॉ. मोनिका पठानिया अत्री ने मिसेज इंडिया ग्लोबल यूनिवर्स-2019 में फर्स्ट रनरअप का खिताब जीता है। इससे हिमाचल ही नहीं बल्कि पूरे देश में मंडी व प्रदेश का नाम चमका है। डॉ. मोनिका को मुंबई में हुई प्रतियोगिता में मिसेज इंडिया आई.एम. पावरफुल के ट्रेड सैंटर के टाइटल से नवाजा गया है। डॉ. मोनिका ने बताया कि अभी 14 से 16 जून तक मुंबई में आयोजित हुई प्रतियोगिता में उन्होंने भाग लिया, जिसमें 40 से भी अधिक अन्य महिलाएं प्रतियोगी के तौर पर आई थीं। प्रतियोगिता में मिस इंडिया ग्लोबल यूनिवर्स-2019 का खिताब कर्नाटक की गायत्री ने हासिल किया। इससे पहले डॉ. मोनिका मिसेज हिमालयन मनाली का खिताब भी जीत चुकी हंै जोकि 2018 में संपन्न हुआ था।

अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

मिसेज इंडिया ग्लोबल यूनिवर्स का फर्स्ट रनरअप का खिताब जीतने के बाद अब मोनिका अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी जोकि अगले वर्ष होगा। कांगड़ा जिला के फतेहपुर निवासी सेवानिवृत्त सूबेदार जोगिंद्र सिंह पठानिया और माता वीना पठानिया के घर जन्मी डॉ. मोनिका आर्मी के माहौल में पली-बढ़ीं हैं तथा उन्होंने केंद्रीय विद्यालयों में पढ़ाई की। उन्होंने एम.बी.बी.एस. और एम.डी. एनैस्थीसिया की डिग्री डॉ. राजेंद्र प्रसाद गवर्नमैंट मैडीकल कॉलेज टांडा से की और 11 वर्ष से प्रदेश स्वास्थ्य विभाग में बतौर मैडीकल ऑफिसर कार्य कर रही हैं।

बिलासपुर की शालू ने मॉडलिंग की दुनिया में आने के लिए प्रेरित किया

उनका कहना है कि जब वह बिलासपुर में अपनी सेवाएं दे रही थीं तो बिलासपुर निवासी शालू ठाकुर ने मॉडलिंग की दुनिया में आने के लिए प्रेरित किया जोकि स्वयं भी मिसेज इंडिया टूरिज्म वल्र्डवाइड-2018 का खिताब जीत चुकी थीं। छोटे-छोटे बच्चों की देखभाल का जिम्मा इस दौरान पति डॉ. दीपक अत्री के ऊपर ही रहता है। ससुराल पक्ष की तरफ  से भी कभी ऐसी प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए इंकार नहीं किया गया तथा उनका भी पूरा सहयोग मिला।

हर लड़की को अपने पैरों पर खड़े होना चाहिए

डॉ. मोनिका कहती हैं कि हरेक लड़की को अपने पैरों पर खड़े होना चाहिए तथा कोशिश करनी चाहिए कि अपने अच्छे कार्यों से न सिर्फ  अपना बल्कि अपने परिवार और अपने देश तथा अपने क्षेत्र का नाम रोशन करें। लड़कियों में अपने अंदर के टैलेंट को निखारना चाहिए तथा बेझिझक उस प्रतिभा के दम पर ऊंचाइयों को छूना चाहिए।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!