Edited By Ekta, Updated: 14 Feb, 2019 10:48 AM
प्रदेश के मिडल स्कूलों में डी.एम. व पी.ई.टी. के पद समाप्त नहीं किए जाएंगे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने राजकीय सी. एंड वी. अध्यापक संघ को आश्वस्त किया है कि प्रदेश के मिडल स्कूलों में डी.एम. व पी.ई.टी. के पद यथावत रहेंगे तथा उन्हें किसी भी सूरत में...
मंडी (सकलानी): प्रदेश के मिडल स्कूलों में डी.एम. व पी.ई.टी. के पद समाप्त नहीं किए जाएंगे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने राजकीय सी. एंड वी. अध्यापक संघ को आश्वस्त किया है कि प्रदेश के मिडल स्कूलों में डी.एम. व पी.ई.टी. के पद यथावत रहेंगे तथा उन्हें किसी भी सूरत में खत्म नहीं किया जाएगा। राजकीय सी.एंड वी. अध्यापक संघ का प्रतिनिधिमंडल प्रदेशाध्यक्ष चमन लाल शर्मा की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मिला और शिक्षा निदेशक द्वारा जारी अधिसूचना जिसके अनुसार मिडल स्कूलों के रिक्त कला व शारीरिक शिक्षकों के पदों को स्टैडिंग पूल में डालने के बारे में अवगत करवाया। इस मौके पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने संघ को भरोसा दिलाया कि कोई भी पद मिडल स्कूलों का स्टैडिंग पूल में नहीं डाला जाएगा।