दियोटसिद्ध मंदिर न्यास मुख्यमंत्री राहत कोष में देगा 5 करोड़

Edited By kirti, Updated: 13 Apr, 2020 05:57 PM

diyotsiddh temple trust to give 5 crore to chief minister relief fund

बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध न्यास द्वारा कोरोना वायरस महामारी से निपटने के लिए 5 करोड़ की सहयोग राशि मुख्यमंत्री राहत कोष दी जाएगी। भाजपा जिला अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक व मंदिर ट्रस्टी बलदेव शर्मा ने न्यासियों के साथ चर्चा कर निर्णय लिया है। बलदेब...

 

बड्सर(अशोक): बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध न्यास द्वारा कोरोना वायरस महामारी से निपटने के लिए 5 करोड़ की सहयोग राशि मुख्यमंत्री राहत कोष दी जाएगी। भाजपा जिला अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक व मंदिर ट्रस्टी बलदेव शर्मा ने न्यासियों के साथ चर्चा कर निर्णय लिया है। बलदेब शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि कोरोना महामारी से निपटने के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। सरकार द्वारा गरीब व जरूरतमंदों की हर संभव सहायता की जा रही है। अस्पताल में सुविधाएं मुहैया कराने के अलावा सैनिटाइजर, मास्क वह अन्य सामान खरीदने में काफी खर्च हो रहा है। इस संकट की घड़ी में प्रदेश के जहां अन्य मंदिर सहयोग कर रहे हैं वहां दियोटसिद्ध न्यास पीछे नहीं रह सकता। उन्होंने मंदिर न्यासियों, ट्रस्ट चेयरमैन और ट्रस्ट आयुक्त से चर्चा कर सर्व सहमति से मुख्यमंत्री राहत कोष ने 5 करोड़ की राशि देने का फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि मंदिर न्यास इस संकट की घड़ी में सरकार के साथ है।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!