Edited By Punjab Kesari, Updated: 20 Oct, 2017 09:29 AM
एक ओर जहां दिवाली की खुशियां मनाई जा रही थी वहीं दूसरी ओर के मंडी के जोगिंद्रनगर में एक परिवार की खुशियां गम में बदल गई। गुरुवार को दोपहर करीब अढ़ाई बजे पिपली में एक मकान जलकर राख हो गया।
जोगिंद्रनगर: एक ओर जहां दिवाली की खुशियां मनाई जा रही थी वहीं दूसरी ओर के मंडी के जोगिंद्रनगर में एक परिवार की खुशियां गम में बदल गई। गुरुवार को दोपहर करीब अढ़ाई बजे पिपली में एक मकान जलकर राख हो गया। आग से करीब 6 लाख के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। जब यह घटना हुई तब घर में कोई नहीं था। मिली जानकारी के अनुसार जोगिंद्रनगर हलके की पिपली पंचायत के बड्ढू गांव निवासी लाभ सिंह के मकान में यह घटना हुई। आग लगने की वजह शार्ट सर्किट होना बताया गया है। पिपली पंचायत के प्रधान नेक राम व पूर्व प्रधान इंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि गुरुवार दोपहर करीब अढ़ाई बजे गांव के लोगों द्वारा शोर मचाए जाने पर लाभ सिंह व उसके परिवार को अपने मकान में आग लगने की सूचना मिली।
परिवार के सभी सदस्य खेतों में काम कर रहे थे। इससे पहले कि आग की लपटें निचली मंजिल तक पहुंचती लोगों ने आग पर काबू पा लिया था। इस बीच फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंच गई थी। नेक राम व इंद्र सिंह ठाकुर ने सरकार से पीड़ित परिवार की अधिक से अधिक सहायता किए जाने की मांग की है। पूर्व प्रधान इंद्र सिंह ठाकुर ने अपनी ओर से 5 हजार रुपए की आर्थिक सहायता लाभ सिंह के परिवार को दी।