मंडी के इस गांव में डायरिया का प्रकोप, 100 से अधिक लोग बीमार...मचा हड़कंप

Edited By Swati Sharma, Updated: 20 Aug, 2026 02:06 PM

diarrhoea outbreak in this village of mandi

Mandi News :  जिला मंडी के गोहर उपमंडल की नौण पंचायत के पठाण गांव में पिछले 2 दिनों से डायरिया फैलने से हड़कंप मच गया है। ग्रामीणों के अनुसार,  गांव में 100 से अधिक लोग उलटी-दस्त और बुखार से प्रभावित हैं। हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने अब तक करीब 25...

Mandi News :  जिला मंडी के गोहर उपमंडल की नौण पंचायत के पठाण गांव में पिछले 2 दिनों से डायरिया फैलने से हड़कंप मच गया है। ग्रामीणों के अनुसार,  गांव में 100 से अधिक लोग उलटी-दस्त और बुखार से प्रभावित हैं। हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने अब तक करीब 25 डायरिया मरीजों की पुष्टि की है। एक ही गांव में बड़ी संख्या में लोगों के बीमार पड़ने से आसपास के गांवों में भी चिंता का माहौल है। कई लोग उपचार के लिए निजी अस्पतालों और क्लीनिकों का रुख कर रहे हैं।

ग्रामीणों ने जताई ये आशंका

बीमारी फैलने के बाद ग्रामीणों ने नलों से आने वाला पानी पीना बंद कर दिया है और एहतियात के तौर पर उबला हुआ पानी पी रहे हैं। ग्रामीणों को आशंका है कि दूषित पानी के कारण यह बीमारी फैली हो सकती है, हालांकि बीमारी के वास्तविक कारण की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। उधर एसडीएम गोहर देवी राम ने कहा कि जानकारी मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम को गांव में भेजकर लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई है।

घर-घर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम

बीएमओ बगस्याड़ डा. राकेश रोशन ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पठान गांव में घर-घर जाकर लोगों के स्वास्थ्य की जांच की है तथा दवाइयां वितरित कर उपचार शुरू कर दिया गया है। अभी तक करीब 25 मरीजों की पुष्टि हुई है और आज वीरवार तक यह संख्या और बढ़ सकती है। डायरिया से प्रभावित अढ़ाई साल के एक अबोध बच्चे को नागरिक चिकित्सालय गोहर में भर्ती किया गया है।

पीलिया से 2 मौतों के बाद फिर उठे सवाल

बता दें कि गोहर और चैलचौक क्षेत्र में पिछले दिनों पीलिया से 2 लोगों की मौत होने के बाद अब पठान गांव में बड़ी संख्या में लोगों के डायरिया की चपेट में आने से जलजनित रोगों की रोकथाम को लेकर जल शक्ति और स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि यदि समय रहते पेयजल स्रोतों और पानी की जांच तथा निगरानी की जाती तो स्थिति को गंभीर होने से रोका जा सकता था। 

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!