मंडी के इस गांव में फैला डायरिया, 80 लोग चपेट में आए

Edited By Vijay, Updated: 23 Apr, 2019 09:44 PM

diarrhea spread in this village of mandi

मंडी जिला की सराज विधानसभा क्षेत्र के छतरी में गंदे पानी की सप्लाई के कारण डायरिया फैलने से 80 लोग इसकी चपेट में आ गए हैं। 23 मरीजों का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र छतरी में उपचार चल रहा है जबकि बाकी लोगों को दवाई देकर घर भेज दिया गया है। आई.पी.एच....

मंडी (नीरज): मंडी जिला की सराज विधानसभा क्षेत्र के छतरी में गंदे पानी की सप्लाई के कारण डायरिया फैलने से 80 लोग इसकी चपेट में आ गए हैं। 23 मरीजों का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र छतरी में उपचार चल रहा है जबकि बाकी लोगों को दवाई देकर घर भेज दिया गया है। आई.पी.एच. विभाग ने माना कि गंदे पानी की सप्लाई के कारण डायरिया फैला है। आई.पी.एच. विभाग के एस.डी.ओ. सुशील ठाकुर ने बताया कि 3 दिन पहले भारी बारिश के कारण नाले का पानी मेन लाइन की सप्लाई में चला गया, जिस कारण गंदे पानी की सप्लाई हो गई। उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही विभाग ने सभी टैंकों की सफाई करवा दी है और अब साफ पानी की सप्लाई ग्रामीणों को दी जा रही है। बता दें कि छतरी पंचायत के लस्सी, छतरी और चैंयरा गांवों में यह गंदे पानी की सप्लाई हुई थी, जिस कारण डायरिया फैला है।

मरीज 23 और अस्पताल में बैड सिर्फ 1, छत पर हो रहा मरीजों का उपचार

पी.एच.सी. छतरी इस वक्त खुद बीमार नजर आ रहा है। पी.एच.सी. बीते 8 वर्षों से किराए के भवन में चल रहा है। जहां पर पी.एच.सी. चल रहा है वहां पर सिर्फ एक ही बैड है, ऐसे में 22 मरीजों को पी.एच.सी. की छत पर लेटाकर उपचार दिया जा रहा है। सी.एम.ओ. मंडी डॉ. जीवानंद चौहान ने बताया कि जगह की कमी के कारण थोड़ी परेशानी आई है लेकिन उपचार में कोई कमी नहीं रखी जा रही है। उन्होंने बताया कि डॉक्टरों की टीम मौके पर है और सभी प्रकार की दवाइयों का भी उचित प्रबंध किया गया है। सभी मरीजों की स्थिति सामान्य बनी हुई है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!