धूमल ने माना सुरेश चंदेल के कांग्रेस में जाने से पड़ेगा फर्क (Watch Video)

Edited By Ekta, Updated: 22 Apr, 2019 05:17 PM

पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं तीन बार सांसद रहे सुरेश चंदेल द्वारा कांग्रेस का दामन थामने से करारा झटका लगा है। हमीरपुर में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने भी माना कि पुराने कार्यकर्ताओं के जाने से पार्टी को नुकसान उठाना पड़ता है लेकिन...

हमीरपुर (अरविंदर): पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं तीन बार सांसद रहे सुरेश चंदेल द्वारा कांग्रेस का दामन थामने से करारा झटका लगा है। हमीरपुर में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने भी माना कि पुराने कार्यकर्ताओं के जाने से पार्टी को नुकसान उठाना पड़ता है लेकिन उन्होंने इसे चंदेल का व्यक्तिगत निर्णय करार दिया है। धूमल ने कहा कि निश्चित तौर पर कोई कार्यकर्ता पार्टी छोड़ता है तो नुकसान होता है। उन्होंने कहा कि सुरेश चंदेल पुराने मित्र व साथी थे। कांग्रेस में जाना सुरेश चंदेल का व्यक्तिगत निर्णय है। धूमल से जब हमीरपुर की पूर्व विधायक उर्मिल ठाकुर के घर वापिसी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि इस बारे में जिला व प्रदेश भाजपा संगठन को ही ज्यादा पता होगा। 

धूमल ने कहा कि भाजपा व मोदी की नीतियों से प्रभावित होकर जो लोग भाजपा में शामिल हो रहे हैं, उनका वह स्वागत करते हैं। उल्लेखनीय है कि सुरेश चंदेल के भाजपा में हो रही अनदेखी का ही यह परिणाम है कि उन्हें देर सवेर कांग्रेस का हाथ थामना पड़ा। वह कुछ दिन पहले समीरपुर में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल से भी मिले थे। इसके बाद भाजपा संगठन व सरकार से भी उनकी मुलाकात हुई। सुरेश चंदेल ने एक बार भाजपा में रहकर ही भाजपा के लिए काम करने का मन भी बना लिया था। लेकिन सोमवार को सुरेश चंदेल द्वारा भाजपा से इस्तीफा देकर जैसे ही कांग्रेस में शामिल होने की सूचना मिली। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में भी इसकी खूब चर्चा हुई।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!