धूमल बोले-BJP की सरकार बनने पर शहीदों के नाम पर होगा यह काम

Edited By Punjab Kesari, Updated: 27 Jul, 2017 06:39 PM

dhumal said this work will done of the name of martyrs on government of bjp

हिमाचल प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने पर शहीदों के नाम पर उनके गांव की सड़कों पर प्रदेश सरकार गेट बनाएगी।

बिलासपुर: हिमाचल प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने पर शहीदों के नाम पर उनके गांव की सड़कों पर प्रदेश सरकार गेट बनाएगी। यह बात पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने नयनादेवी भाजपा मंडल द्वारा साई ब्राह्मणा में आयोजित जय जवान जय किसान सम्मेलन में बतौर मुख्यातिथि कही। उन्होंने कहा कि शहीदों व सैनिकों का सम्मान केवल भाजपा ही करती है। कांग्रेस पार्टी ने तो हमेशा इनका अपमान ही किया है। उन्होंने कहा कि कारगिल युद्ध के समय शहीद हुए सैनिकों के शव सरकार ने ही उनके घर पहुंचाए थे तथा उनकी पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंत्येष्टि भी करवाई थी। तत्कालीन समय प्रदेश सरकार ने शहीदों के परिवारों को 5-5 लाख रुपए की राशि प्रदान करने के साथ ही परिवार के एक सदस्य के लिए सरकारी नौकरी का प्रबंध भी करवाया था। 

प्रदेश में नहीं कानून नाम की कोई चीज 
उन्होंने कहा कि प्रदेश में मौजूदा समय में कानून नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। गुडिय़ा प्रकरण व मंडी के वन रक्षक की हुई मौत से कानून व्यवस्था की पोल खुल गई है। कांग्रेसी नेताओं में अपने नाम के पत्थर लगाने की होड़ लगी हुई है। बिना बजट के ही घोषणाएं की जा रही हैं। गुडिय़ा प्रकरण में मुख्यमंत्री द्वारा दिया गया बयान बहुत ही बचकाना था, जिसमें उन्होंने कहा था कि ऐसी घटनाएं तो होती ही रहती हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस राज में सड़कों पर गड्ढे पड़े हैं और उन गड्ढों में पानी है कांग्रेस तेरे विकास की यही कहानी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस राज में विकास कार्य ठप्प पड़े हैं। मुख्यमंत्री के पास समय नहीं है उनका एक पैर दिल्ली तो दूसरा प्रदेश में है। उन्होंने कहा कि जो सरकार अपने नागरिकों के मान-सम्मान की रक्षा न कर सके, उसे सत्ता में रहने का कोई हक नहीं है। 

7479 मतदान केंद्रों में मुख्यमंत्री का पुतला जलाया
उन्होंने कहा कि प्रदेश में वीरवार को 7479 मतदान केंद्रों में मुख्यमंत्री का पुतला जलाया गया जोकि अपने आप में एक इतिहास बन गया है। उन्होंने कहा कि यदि मुख्यमंत्री में तनिक भी नैतिकता बाकी हो तो उन्हें तुरंत अपने पद से त्यागपत्र दे देना चाहिए। इस अवसर पर स्थानीय विधायक रणधीर शर्मा, भाजपा पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक बिग्रेडियर पवन चौधरी, किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष बलदेव भंडारी व हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के संगठन मंत्री संजीव कटवाल भी मौजूद रहे। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!