धूमल बोले-देश हित और देशद्रोह के बीच लड़ा जा रहा लोकसभा चुनाव

Edited By Vijay, Updated: 18 Apr, 2019 09:16 PM

dhumal said lok sabha election being fought between country interest and treason

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि इस बार का लोकसभा चुनाव भाजपा और कांग्रेस के बीच नहीं बल्कि देश हित और देशद्रोह को संरक्षण देने वालों के बीच हो रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा दोबारा सत्ता में आती है तो देशद्रोह कानून को और सख्त करेगी तथा...

हमीरपुर: पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि इस बार का लोकसभा चुनाव भाजपा और कांग्रेस के बीच नहीं बल्कि देश हित और देशद्रोह को संरक्षण देने वालों के बीच हो रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा दोबारा सत्ता में आती है तो देशद्रोह कानून को और सख्त करेगी तथा धारा 370 व 35ए को खत्म करेगी। कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में कहा है कि सत्ता में आने पर कांग्रेस अफ्सा को खत्म करेगी यानी कांग्रेस देशद्रोहियों को संरक्षण देने की बात कर रही है। इसलिए फैसला जनता ने करना है कि देशहित में काम करने वालों को चुनना है या फिर देशद्रोहियों को संरक्षण देने वालों को चुनना है।

चुनावों में भी उजागर हो रहे कांग्रेस के घोटाले

उन्होंने सुजानपुर विस क्षेत्र के डूहक, कसीरी, धबडिय़ाणा, चमियाणा व करेरड़ में चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि चुनावों में भी कांग्रेस के घोटाले उजागर हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस सरकार के करोड़ों रुपए के घोटाले सामने आना शुरू हो गए हैं। उन्होंने कहा कि सांसद अनुराग ठाकुर के प्रयासों से गत 5 वर्षों में हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में करोड़ों रुपए के बड़े प्रोजैक्ट शुरू हुए लेकिन कांग्रेस हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के विकास को देखने की बजाय लोगों को झूठ बोलकर भ्रमित करना चाहती है।

चुनावों के समय हमेशा झूठ का सहारा लेती है कांग्रेस

उन्होंने कहा कि चुनावों के समय हमेशा कांग्रेस झूठ का सहारा लेती है लेकिन इस बार कांग्रेस के झूठ को प्रदेश और देश की जनता पहचान चुकी है। इस दौरान उनके साथ मंडलाध्यक्ष कै. रणजीत सिंह, महामंत्री पवन शर्मा, अनिल शामा, मीडिया प्रभारी विनोद ठाकुर व सचिव इंस्पैक्टर प्यार चंद ठाकुर सहित अन्य मौजूद रहे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!