Edited By Ekta, Updated: 08 Jan, 2019 01:30 PM
लोकसभा चुनावों के लिए भाजपा ने कमर कस ली है। 2019 आते ही भाजपा ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठकों का दौर शुरू कर दिया है। इसी कड़ी के तहत ऊना में पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल ने भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की पाठशाला लगाई। इस दौरान...
ऊना (अमित): लोकसभा चुनावों के लिए भाजपा ने कमर कस ली है। 2019 आते ही भाजपा ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठकों का दौर शुरू कर दिया है। इसी कड़ी के तहत ऊना में पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल ने भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की पाठशाला लगाई। इस दौरान भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में धूमल ने भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनावों में जीत के टिप्स दिए। वहीं धूमल ने कांग्रेस पर जमकर जुबानी हमला बोला।
धूमल ने कांग्रेस द्वारा अक्सर भाजपा के कार्यक्रमों पर निशाना साधती है और बाद में भाजपा के कार्यक्रमों की कांग्रेस ही नकल करती है। धूमल ने केंद्र सरकार द्वारा आर्थिक आधार पर 10 प्रतिशत आरक्षण लागू करने के निर्णय को सराहा है। विपक्षी पार्टियों द्वारा इसे चुनावी स्टंट बताने पर धूमल ने कहा कि यह पार्टियां अच्छे निर्णय की तारीफ तो कर नहीं सकती इसलिए इन्हे यह चुनावी स्टंट ही लगेगा। धूमल ने कहा कि केंद्र के इस निर्णय से आर्थिक आधार पर पिछड़े लोगों को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा।
मीडिया से बात करते हुए धूमल ने कांग्रेस द्वारा पन्ना प्रमुख सम्मेलनों को हीरा लाल पन्ना लाल सम्मेलन कहने पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस भाजपा के पन्ना प्रमुख सम्मेलनों से घबराई हुई है। इसलिए ऐसी बयानबाजी करती है। धूमल ने कहा कि कांग्रेस भाजपा के कार्यक्रमों पर पहले तो निशाना साधती हहि बाद में इन्ही कार्यक्रमों की नकल करती है।