क्वारंटाइन के लिए चिन्हित होटल पर सांसद ने की पत्रकार वार्ता

Edited By Kuldeep, Updated: 18 May, 2020 09:11 PM

dharamshala quarantine hotel mp press conference

जिला प्रशासन द्वारा दूसरे राज्यों से आने वाले लोगों के लिए स्वेच्छा अनुसार इंस्टीच्यूशनल क्वारंटाइन सैंटर में तबदील किए गए होटल में पत्रकार वार्ता करना भाजपा के नेता पर फिर से भारी पड़ गया है।

धर्मशाला (ब्यूरो): जिला प्रशासन द्वारा दूसरे राज्यों से आने वाले लोगों के लिए स्वेच्छा अनुसार इंस्टीच्यूशनल क्वारंटाइन सैंटर में तबदील किए गए होटल में पत्रकार वार्ता करना भाजपा के नेता पर फिर से भारी पड़ गया है। सोमवार को कांगड़ा-चम्बा सांसद किशन कपूर द्वारा एक पत्रकार वार्ता रखी गई थी जिसका स्थान उस जगह निर्धारित किया गया था जहां प्रशासन ने उक्त होटल को बाहर से आने वाले लोगों के क्वारंटाइन के लिए चिन्हित किया था। इस पत्रकार वार्ता पर कांग्रेस के नेताओं ने आड़े हाथों लिया। कांग्रेस के नेताओं का कहना है कि प्रशासन द्वारा क्वारंटाइन के लिए चिन्हित किए गए इस होटल में पत्रकार वार्ता कर पत्रकारों की जान जोखिम में डाली है। कांग्रेस ने सांसद किशन कपूर को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि इससे पहले भी सांसद किशन कपूर दिल्ली से उस समय धर्मशाला लौटे थे जब देश के प्रधानमंत्री ने जो जहां है, वहीं रहने को कहा था, उस समय भी सांसद के वापस आने पर बवाल खड़ा हुआ था। अब फिर से पत्रकार वार्ता को लेकर सांसद को कांगे्रस द्वारा घेरा जा रहा है। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी विजय इंद्र कर्ण ने आरोप लगाया है कि सरकार की कथनी और करनी में बहुत अंतर है।

उक्त होटल में एक व्यक्ति क्वारंटाइन में रह रहा है
उन्होंने कहा कि लोगों के लिए अलग कानून हैं और भाजपा के नेताओं के लिए अलग कानून हैं। पत्रकार वार्ता पर प्रश्न चिन्ह लगाते हुए कहा कि सांसद को खुद लोगों की जान बचानी चाहिए न कि लोगों की जान जोखिम में डालनी चाहिए। विजय इंद्र कर्ण ने कहा कि ऐसे तो सांसद किशन कपूर जब धर्मशाला लौटे थे तो उनकी तरफ से बयान आया था कि वह कोरोना काल में प्रशासन द्वारा किए जा रहे कार्यों पर नजर रखे हुए हैं तथा तो इसकी जानकारी उन्हें क्यों नहीं थी कि जिस होटल में वह पत्रकार वार्ता कर रहे थे तो उक्त होटल को क्वारंटाइन सैंटर बनाया गया था। उन्हें यह भी जानकारी मिली है कि उक्त होटल में एक व्यक्ति क्वारंटाइन में रह रहा है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि इस मामले पर सरकार को सांसद के ऊपर जल्द से जल्द कार्रवाई करनी चाहिए। कांगड़ा-चम्बा सांसद किशन कपूर का कहना है कि कांग्रेस के लोगों द्वारा घटिया राजनीति की जा रही है। पत्रकार वार्ता में पूरे मापदंड का ख्याल रखा गया था।

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!