जयराम में हिम्मत है तो तुरंत चुनाव करवाएं : अग्निहोत्री

Edited By Kuldeep, Updated: 10 Dec, 2019 10:46 PM

dharamshala jayaram election agnihotri

विधानसभा, लोकसभा और उपचुनाव में कांग्रेस की लगातार हार पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा कसे तंज पर नेता विपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

तपोवन (धर्मशाला), (सौरभ): विधानसभा, लोकसभा और उपचुनाव में कांग्रेस की लगातार हार पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा कसे तंज पर नेता विपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। अग्निहोत्री ने कहा कि अगर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर में हिम्मत है तो वह तुरंत कैबिनेट की बैठक बुलाकर विधानसभा को भंग कर प्रदेश में मध्यावधि चुनाव करवाएं। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि चुनाव में मुख्यमंत्री को पता लग जाएगा कि जनता के मन में क्या है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री गलत टिप्पणियां कर रहे हैं। दरअसल मुख्यमंत्री ने सदन में अपने वक्तव्य में कहा कि कांग्रेस की विधानसभा, लोकसभा और फिर उपचुनाव में करारी हार हुई। अगर आज चुनाव हो जाएं तो कांग्रेस फिर पराजित होगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!