सेना के 9 जवानों समेत कांगड़ा में 12 कोरोना संक्रमित, 13 हुए स्वस्थ

Edited By Kuldeep, Updated: 07 Aug, 2020 08:57 PM

dharamshala 12 corona infected

जिला में शुक्रवार को कोविड-19 संक्रमित 12 नए मरीज सामने आए हैं। संक्रमित पाए गए इन मरीजों में 9 सेना के जवान शामिल हैं तथा ये सभी हाल ही में देश के विभिन्न राज्यों से कांगड़ा आए थे।

धर्मशाला (तनुज): जिला में शुक्रवार को कोविड-19 संक्रमित 12 नए मरीज सामने आए हैं। संक्रमित पाए गए इन मरीजों में 9 सेना के जवान शामिल हैं तथा ये सभी हाल ही में देश के विभिन्न राज्यों से कांगड़ा आए थे। इतना ही नहीं, जिला में शुक्रवार को 13 मरीजों ने कोरोना को मात भी दी है। डी.सी. राकेश प्रजापति ने बताया कि शुक्रवार को 12 नए कोरोना संक्रमित मरीज सामने आए हैं जबकि 13 मरीज स्वस्थ हुए हैं। उन्होंने बताया कि संक्रमित पाए गए मरीजों में सेना के जवान देहरा के लग दाधू निवासी जोकि दिल्ली से आए थे, ज्वाली के छबुआं निवासी जोकि नागालैंड से आए थे, भोपाल से आए फतेहपुर के गनौड़ गांव निवासी तथा भरमाड़ के भगवाल गांव से संबंधित जोकि रुड़की से आए थे, शामिल हैं।

 इसी तरह सेना में तैनात फतेहपुर के भाब गांव से संबंधित जोकि दिल्ली से आए थे, पालमपुर के बोधल गांव तथा कमलेहड़ गांव निवासी जोकि दिल्ली से आए थे, ज्वाली के जरोट गांव निवासी यह भी दिल्ली से आए थे तथा नगरोटा बगवां के कलेड़ से संबंधित सेना के जवान जोकि महाराष्ट्र के अहमदानगर से आए थे, कोरोना संक्रमित पाए गए हैं, वहीं नगरोटा बगवां के पटियालकर (धलूं) का निवासी 27 वर्षीय युवक जोकि गुरुग्राम से आया था, फतेहपुर के बतराहन गांव का 45 वर्षीय व्यक्ति जोकि लुधियाना से आया था, कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने बताया कि परागपुर के बन्नी गांव से संबंध रखने वाला 42 वर्षीय व्यक्ति, जिसकी कोई भी ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है, कोरोना संक्रमित पाया गया है। इन सभी मरीजों को कोविड केयर सैंटर में शिफ्ट किया गया है।

जिला में ये मरीज हुए स्वस्थ
शुक्रवार को जिला में 13 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। इनमें आर्मी अस्पताल योल में ही भर्ती 8 व्यक्ति स्वस्थ हुए हैं। इसके अलावा अंब पठियार की 22 वर्षीय युवती, जमानाबाद का 36 वर्षीय व्यक्ति, दरंग के 31 वर्षीय व्यक्ति के अलावा 25 वर्षीय युवती तथा 7 वर्ष की बच्ची भी स्वस्थ हुई है।
 
मंत्री के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद सीएम के स्टाफ में हड़कंप
ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी के वीरवार देर शाम कोविड-19 संक्रमित आने के बाद धर्मशाला पहुंची सरकार व अधिकारियों में भी हड़कंप मच गया। ऐसे में रात को ही स्टाफ के कोरोना जांच के लिए सैंपल लिए गए, वहीं मिनी सचिवालय और सर्किट हाऊस को भी देर रात को सैनिटाइज किया गया।

कोविड-19 संक्रमितों का आंकड़ा
आयु    लिंग    निवास        
42    पुरुष    बन्नी        
23    पुरुष    लग दधू        
46    पुरुष    छबुआं        
43    पुरुष    गनौड़        
42    पुरुष    भगवाल        
22    पुरुष    भाव        
45    पुरुष    बतराहन        
52    पुरुष    कमलेहड़    
32    पुरुष    जरोट        
27    पुरुष    पटियालकर    
21    पुरुष    कलेड़        
36    पुरुष    बोधल   

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!