25 वर्षीय युवक ने महिला से किया दुष्कर्म

Edited By Kuldeep, Updated: 03 Sep, 2018 10:37 PM

dharamsala women yuvak misdeeds

पुलिस थाना मैक्लोडगंज के तहत पड़ते एक गांव की महिला ने महिला पुलिस थाना धर्मशाला में क्षेत्र के 25 वर्षीय युवक पर दुष्कर्म करने व मारपीट करने के आरोप लगाए हैं।

धर्मशाला: पुलिस थाना मैक्लोडगंज के तहत पड़ते एक गांव की महिला ने महिला पुलिस थाना धर्मशाला में क्षेत्र के 25 वर्षीय युवक पर दुष्कर्म करने व मारपीट करने के आरोप लगाए हैं। इसकी शिकायत मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार उक्त वारदात के बाद महिला पहले पुलिस थाना मैक्लोडगंज में पहुंची जहां उसे महिला पुलिस थाना धर्मशाला में भेजा गया। पुलिस को दिए बयान में महिला ने बताया कि पहली सितम्बर की रात को उसके क्षेत्र के युवक ने कमरे में बंद करके दुष्कर्म किया तथा मारपीट की वारदात को अंजाम दिया। उसने कहा कि उसका पति गड़रिया है और अक्सर घर से बाहर रहता है जिसका फायदा उठाकर आरोपी ने उसकी अस्मत के साथ खिलवाड़ किया। पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और महिला का मैडीकल करवाया जा रहा है। उधर, एस.पी. कांगड़ा संतोष पटियाल ने बताया कि महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है और छानबीन जारी है।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!