मुस्लिम महिलाएं करेंगीं निगम की बसों में नि:शुल्क यात्रा

Edited By Kuldeep, Updated: 15 Jun, 2018 06:32 PM

dharamsala muslims women free travel

मुस्लिम समुदाय के प्रमुख ईद-उल-फितर पर्व पर एच.आर.टी.सी. ने प्रदेश की मुस्लिम महिलाओं को तोहफा दिया है।

धर्मशाला (पूजा): मुस्लिम समुदाय के प्रमुख ईद-उल-फितर पर्व पर एच.आर.टी.सी. ने प्रदेश की मुस्लिम महिलाओं को तोहफा दिया है। पर्व के लिए सुबह सूरज निकलने व सूरज छिपने तक महिलाओं की निगम की बसों में यात्रा नि:शुल्क रहेगी। यह नि:शुल्क यात्रा महिलाओं को उनका पहचान पत्र दिखाने के बाद ही उपलब्ध होगी। बता दें कि ईद चांद दिखने के बाद ही मनाई जाती है, ऐसे में यह सुविधा महिलाओं को जिस दिन ईद होगी, उस दिन उपलब्ध रहेगी। इस बाबत निगम के प्रबंध निदेशक द्वारा प्रदेश के सभी संबंधित अधिकारियों को लिखित आदेश जारी कर दिए गए हैं। गौरतलब है कि उक्त सुविधा निगम द्वारा राखी व भाई दूज पर हिंदू महिलाओं की तर्ज पर नवम्बर 2010 से मुस्लिम महिलाओं को भी दी जा रही है।

हिमाचल में ही मिलेगी सुविधा
निगम से प्राप्त जानकारी के अनुसार ईद के दिन नि:शुल्क बस यात्रा की सुविधा मुस्लिम महिलाओं को केवल निगम की बस में हिमाचल क्षेत्र में ही उपलब्ध होगी। ऐसे में निगम ने पहले ही साफ किया है कि केवल हिमाचल क्षेत्र में यह सुविधा उपलब्ध होगी।

मुस्लिम समुदाय के प्रमुख ईद-उल-फितर पर्व पर एच.आर.टी.सी. ने प्रदेश की मुस्लिम महिलाओं को तोहफा दिया है। इस दिन महिलाएं हिमाचल में अपना पहचान पत्र परिचालक को दिखाकर निगम की बसों में नि:शुल्क यात्रा कर सकती है।
पंकज चड्ढा, आर.एम., धर्मशाला।

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!