Edited By Kuldeep, Updated: 10 Jun, 2019 10:38 PM
मैक्लोडगंज में शाम को एक निजी होटल के किचन में सिलैंडर से गैस लीक होने के कारण आग लग गई। आग से किचन में सामान जल गया। आग पर होटल के कर्मचारियों तथा दूसरे होटल वालों ने पानी डाल कर काबू पा लिया जिस कारण बड़े जानमाल का नुक्सान होने से बच गया।
धर्मशाला, (ब्यूरो): मैक्लोडगंज में शाम को एक निजी होटल के किचन में सिलैंडर से गैस लीक होने के कारण आग लग गई। आग से किचन में सामान जल गया। आग पर होटल के कर्मचारियों तथा दूसरे होटल वालों ने पानी डाल कर काबू पा लिया जिस कारण बड़े जानमाल का नुक्सान होने से बच गया। होटल में आग लगने पर अग्निशमन विभाग को सूचित किया गया। जगह-जगह जाम होने के चलते गाड़ी पहुंची लेकिन तब तक आग बुझा ली गई थी।