शिमला से कांग्रेस के धनीराम शांडिल ने दलबल के साथ भरा नामांकन (Watch Video)

Edited By Ekta, Updated: 23 Apr, 2019 05:30 PM

शिमला संसदीय सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी कर्नल धनी राम शांडिल ने आज अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। दलबल सहित नामांकन पत्र दाखिल करने पहुंचे शांडिल के साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, कांग्रेस प्रदेश प्रभारी रजनी...

शिमला (योगराज): शिमला संसदीय सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी कर्नल धनी राम शांडिल ने आज अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। दलबल सहित नामांकन पत्र दाखिल करने पहुंचे शांडिल के साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, कांग्रेस प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री और प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर सहित कई आला नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे। राज्यसभा में डिप्टी लीडर आनंद शर्मा ने कहा कि देश मे इस वक्त मोदी की कोई लहर नहीं है बल्कि इसके विपरीत लोगों में गुस्सा और हताशा है। जो हालात 2014 में देश के थे वही हालात आज भी है कुछ भी नहीं बदला है। देश की अर्थव्यवस्था गिरी है।
PunjabKesari

पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि चुनावों में प्रजातंत्र की लहर है और जनता मोदी सरकार से दुखी है। प्रदेश की चारों सीटों पर कांग्रेस जीत दर्ज करेगी। धनीराम शांडिल तीन मर्तबा कांग्रेस की टिकेट से चुनाव लड़े और दो बार सांसद भी रहे ।78 वर्षीय कर्नल धनी राम शांडिल का जन्म 20 अक्तूबर 1940 को सोलन में हुआ। सेना में बतौर कर्नल सेवाएं देने के बाद 1999 में उन्होंने कांग्रेस पार्टी ज्वाइन की और शिमला संसदीय क्षेत्र से लोकसभा का चुनाव जीता। इसके बाद कर्नल धनी राम शांडिल ने 2004 में दोबारा लोकसभा का चुनाव जीतकर सांसद बने। 2009 में हुए लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने उन्हें एक बार फिर प्रत्याशी बनाया। लेकिन भाजपा के वीरेन्द्र कश्यप से चुनाव हार गए। वर्ष 2012 में उन्होंने विधानसभा का चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की। भाजपा ने सिरमौर के सुरेश कश्यप को चुनावी मैदान में उतारा है।
PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!