नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में कमरा देने वाला ढाबा मालिक गिरफ्तार

Edited By Ekta, Updated: 04 Dec, 2018 02:18 PM

dhaba owner arrested for rape case with minor girl

नाहन में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में कमरा देने वाले ढाबा मालिक को गिरफ्तार कर लिया है। बद्रीनगर में ढाबा चलाने वाले कुलदीप को पुलिस ने पोस्को एक्ट की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत गिरफ्तार किया है। बता दें कि महिला पुलिस थाना नाहन में नाबालिगा...

नाहन (सतीश शर्मा): नाहन में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में कमरा देने वाले ढाबा मालिक को गिरफ्तार कर लिया है। बद्रीनगर में ढाबा चलाने वाले कुलदीप को पुलिस ने पोस्को एक्ट की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत गिरफ्तार किया है। बता दें कि महिला पुलिस थाना नाहन में नाबालिगा से दुष्कर्म का मामला पंजीकृत हुआ था। इस मामले में आरोपी सोहन सिंह उर्फ सोनू के खिलाफ केस दर्ज करने के कुछ घंटे बाद ही गिरफ्तार कर लिया था। 

जानकारी के अनुसार इलाके की एक नाबालिगा ने महिला थाने में दुष्कर्म शिकायत दर्ज करवाई थी। उसका आरोप है कि पांवटा साहिब उपमंडल के एक युवक ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता की शिकायत पर महिला पुलिस थाने में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई थी। मामले की पुष्टि डीएसपी हेडक्वार्टर बबीता राणा ने की है।

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!