कंडा जेल में इस पुरस्कार से सम्मानित होंगे DGP सोमेश गोयल, पढ़ें खबर

Edited By Vijay, Updated: 26 Dec, 2018 06:07 PM

dgp somaesh goyal will be honored with this award in kanda jail

प्रदेश की प्रतिष्ठित साहित्य संस्कृति एवं पर्यावरण को समर्पित संस्था हिमालय मंच पुलिस डी.जी.पी. जेल एवं सुधर सेवाएं सोमेश गोयल को उनके पुलिस जेल और लेखन के क्षेत्र में उत्कृष्ठ योगदान हेतु आजीवन उपलब्धि सम्मान से अलंकृत करेगी। यह सम्मान उन्हें 30...

शिमला: प्रदेश की प्रतिष्ठित साहित्य संस्कृति एवं पर्यावरण को समर्पित संस्था हिमालय मंच पुलिस डी.जी.पी. जेल एवं सुधर सेवाएं सोमेश गोयल को उनके पुलिस जेल और लेखन के क्षेत्र में उत्कृष्ठ योगदान हेतु आजीवन उपलब्धि सम्मान से अलंकृत करेगी। यह सम्मान उन्हें 30 दिसम्बर, 2018 को कंडा जेल परिसर में हिमालय मंच द्वारा आयोजित साहित्य समारोह में प्रदान किया जाएगा। इस दौरान हिमालय मंच और कंडा जेल के कैदियों का संयुक्त कविता पाठ भी होगा। हिमालय मंच के अध्यक्ष और लेखक एस.आर. हरनोट ने कहा कि सोमेश गोयल का हिमाचल की जेलों को आदर्श सुधार गृहों में बदलने और कैदियों के जीवन को सुधारने के क्षेत्र में उत्कृष्ठ योगदान रहा है, जिस कारण आजकल जेल के कैदी विभिन्न उत्पाद तैयार करके रोजगार हासिल कर रहे हैं।

अच्छे ट्रैवल लेखक और फोटोग्राफर भी सोमेश गोयल

डी.जी. जेल रहते हुए सोमेश गोयल ने न सिर्फ  जेलों को आधुनिक बनाने पर जोर दिया बल्कि बंदियों के जीवन में भी सुधार के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए। रिज स्थित टका बैंच पर जेल कर्मियों द्वारा बुक कैफे का संचालन और वहां बेकरी आइटम बेचो जाना, खाद से लेकर शॉल व अन्य उत्पाद ऑनलाइन बेचना उनकी ही सोच रही है। सोमेश गोयल एक अच्छे ट्रैवल लेखक और फोटोग्राफर भी हैं। वे रणनीतिक और आंतरिक सुरक्षा मामलों पर भी लिखते हैं। उनकी अब तक 10 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं, वहीं सोमेश गोयल ने लंदन, बैंकॉक सहित देश की प्रख्यात आर्ट्स गैलरीस में अपनी तस्वीरों की प्रदर्शनियां आयोजित की हैं। सोमेश गोयल ने बहुत से अति संवेदनशील पदों पर कार्य किया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!