Edited By Vijay, Updated: 01 Dec, 2019 03:45 PM
जिला कुल्लू के दोहरा नाला खल्याणी गांव में देवता पंचवीर की प्रतिष्ठा की गई। इस अवसर पर अन्य देवता हुरगू नारायण, देवता कैला वीर भी उपस्थित रहे। देवता के कारदार सेसराम ने बताया कि देवता के अनुसार 30 वर्षों के बाद नए रथ का निर्माण किया गया।
कुल्लू (दिलीप): जिला कुल्लू के दोहरा नाला खल्याणी गांव में देवता पंचवीर की प्रतिष्ठा की गई। इस अवसर पर अन्य देवता हुरगू नारायण, देवता कैला वीर भी उपस्थित रहे। देवता के कारदार सेसराम ने बताया कि देवता के अनुसार 30 वर्षों के बाद नए रथ का निर्माण किया गया। इस कार्यक्रम में घाटी के सैंकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि देवता के नए रथ में विराजमान होने से देवता में पुन: पुरानी शक्तियां लौट आती हैं। इस अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए भोजन की व्यवस्था भी की गई।