Edited By Simpy Khanna, Updated: 03 Sep, 2019 11:24 PM
हिमाचल प्रदेश के चंबा में प्रसिद्ध मणिमहेश यात्रा पर आए कांगड़ा जिला के एक श्रद्धालु की मौत हो गई। मृतक की पहचान दीपक निवासी नगरोटा बगवां जिला कांगड़ा के रूप में की गई।
चंबा: हिमाचल प्रदेश के चंबा में प्रसिद्ध मणिमहेश यात्रा पर आए कांगड़ा जिला के एक श्रद्धालु की मौत हो गई। मृतक की पहचान दीपक निवासी नगरोटा बगवां जिला कांगड़ा के रूप में की गई। उसकी मौत हृदय घात के कारण हुई बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार दीपक अपने साथियों के साथ मणिमहेश यात्रा पर जा रहा था। इस दौरान यात्रा में उसके साथी उसके आगे हो गए थे। जैसे ही वह धनछो पहुंचा तो उसे सांस लेने की तकलीफ हुई, जिसके चलते पुलिस व बचाव दल के लोग उसे धनछो स्थित स्वास्थ्य शिविर में ले गए।
अस्पताल पहुंचने से पहले हो चुकी थी मौत
प्राथमिक उपचार के बाद पुलिस व बचाव दल की टीम उसे भरमौर स्थित नागरिक अस्पताल ले आए, जहां पहुंचने तक उसकी मौत हो चुकी थी। पहले उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी थी लेकिन अस्पताल पहुंचने के बाद उसकी शिनाख्त हो गई है।