Edited By Vijay, Updated: 16 Sep, 2018 04:05 PM
जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं वैसे ही सियासी पार्टियों की सरगर्मियां भी तेज होती जा रही हैं। इसी कड़ी में नगर परिषद डल्हौजी के वार्ड नंबर एक में विधानसभा उपाध्यक्ष हंसराज ने भाजपा के युवा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।
चम्बा: जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं वैसे ही सियासी पार्टियों की सरगर्मियां भी तेज होती जा रही हैं। इसी कड़ी में नगर परिषद डल्हौजी के वार्ड नंबर एक में विधानसभा उपाध्यक्ष हंसराज ने भाजपा के युवा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। विधानसभा उपाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को संगठित रहने का पाठ पढ़ाया, वहीं अपने कई अनुभव भी सांझा किए। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता कभी भी उनसे बिना संकोच मिल सकते हैं। जिला में संगठन को और ज्यादा मजबूत बनाने के लिए हमें मिलकर कार्य करना होगा।
फोरलेन बनने के बाद पर्यटन की दृष्टि से उन्नत होगा जिला
उन्होंने कहा कि अगर चम्बा से लेह की तरफ फोरलेन का निर्माण होता है तो लेह तक जाने के लिए दूरी काफी कम हो जाएगी। फोरलेन बनने के बाद इस क्षेत्र में पर्यटन की दृष्टि से भी काफी उन्नति होगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनाव के लिए कमर कसने व भाजपा की नीतियों को लोगों तक पहुंचाने की अपील की। इस मौके पर डल्हौजी टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों ने भी अपनी समस्याओं को लेकर एक ज्ञापन विधानसभा उपाध्यक्ष को सौंपा।