दुनिया से कटी पांगी घाटी को जोड़ने में जुटा विभाग, बर्फबारी बन रही बाधा

Edited By Vijay, Updated: 06 Oct, 2018 07:14 PM

department work to connect the pangi vally from world

चम्बा जिला के जनजातीय उमंडल पांगी घाटी साच पास में हुई भारी बर्फबारी के चलते बंद हो गई थी। 2 फुट से अधिक हुए ताजा हिमपात से घाटी का संपर्क शेष दुनिया से कट गया था, जिसके चलते घाटी के लोगों को घरों में ही कैद होना पड़ा था।

चम्बा: चम्बा जिला के जनजातीय उमंडल पांगी घाटी साच पास में हुई भारी बर्फबारी के चलते बंद हो गई थी। 2 फुट से अधिक हुए ताजा हिमपात से घाटी का संपर्क शेष दुनिया से कट गया था, जिसके चलते घाटी के लोगों को घरों में ही कैद होना पड़ा था। एक बार फिर तीसा लोक निर्माण विभाग की मशीनिरी से साच पास पर मार्ग को खोलने का प्रयास किया जा रहा है लेकिन लगातार हो रही बर्फबारी के चलते साच पास बंद हो रहा है। सतरूंडी के आगे से बर्फ को हटाने का प्रयास किया जा रहा है लेकिन ठंड अधिक होने के चलते डोजर ऑप्रेटर को भी भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। जैसे-जैसे मार्ग खोलने का प्रयास किया जा रहा है वैसे ही 2-3 घटों के अंतराल के बाद पुन: बर्फबारी शुरू हो रही है, जिससे कार्य करने में बाधा आ रही है। फिलहाल विभाग लगातार मार्ग बहाली के कार्य में जुटा हुआ है। विभाग के अनुसार मौसाम साफ होते ही मार्ग बहाल कर दिया जाएगा।
PunjabKesari
 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!