Edited By Kuldeep, Updated: 19 Nov, 2018 09:34 PM
देहरा पुलिस ने नशे के अवैध कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 95 ग्राम चरस पकडऩे में सफलता हासिल की है। जानकारी के अनुसार ए.एस.आई. गुरदेव सिंह के नेतृत्व में पुलिस दल ने संस्कृत संस्थान बलाहर के नजदीक नाका लगाया हुआ था।
देहरा (स.ह.): देहरा पुलिस ने नशे के अवैध कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 95 ग्राम चरस पकडऩे में सफलता हासिल की है। जानकारी के अनुसार ए.एस.आई. गुरदेव सिंह के नेतृत्व में पुलिस दल ने संस्कृत संस्थान बलाहर के नजदीक नाका लगाया हुआ था। इस दौरान देहरा की तरफ वैन में आ रहा एक व्यक्ति पुलिस को देखकर घबरा गया और उसने गाड़ी को छोड़ कर मौके से भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पुलिस ने जब गाड़ी की तलाशी ली तो उसमें से 95 ग्राम चरस बरामद की। आरोपी की पहचान मंजीत सिंह निवासी सकराला नाहन नगरोटा के रूप में हुई है। डी.एस.पी. देहरा लालमन शर्मा ने मामले की पुष्टि की।