पूर्व मंत्री प्रवीण शर्मा ने दर्ज करवाया मानहानि का केस, जानिए पूरा मामला

Edited By Ekta, Updated: 10 Sep, 2018 09:26 AM

defamation case of filed by former minister praveen sharma

पूर्व मंत्री एवं भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीण शर्मा ने सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट करने पर कांग्रेस जिंदाबाद के नाम से बनी फेसबुक आई.डी. के संचालक के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज करवाया है। आरोप है कि उक्त आरोपी ने गगरेट में पिछले...

अम्ब (अश्विनी): पूर्व मंत्री एवं भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीण शर्मा ने सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट करने पर कांग्रेस जिंदाबाद के नाम से बनी फेसबुक आई.डी. के संचालक के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज करवाया है। आरोप है कि उक्त आरोपी ने गगरेट में पिछले दिनों ल्यूमिनिस कामगार यूनियन और ट्रक यूनियन में हुए विवाद में ट्रक यूनियन के एक पदाधिकारी को पूर्व मंत्री द्वारा शह देने की तथ्यहीन बात की गई है। पूर्व मंत्री ने अपने शिकायत पत्र के साथ उक्त फेसबुक आई.डी. से किए हुए पोस्ट की भी शिकायत के साथ कॉपी संलग्न की है। अम्ब पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। 

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पूर्व मंत्री प्रवीण शर्मा ने अपनी शिकायत में कहा है कि वह एक आम व्यक्ति न होकर पूरे प्रदेश में एक सार्वजनिक जीवन जीने वाले भाजपा के प्रमुख पदाधिकारी हैं। उन्होंने बताया कि रविवार सुबह जब वह फेसबुक देख रहे थे तो उन्होंने देखा कि कांग्रेस जिंदाबाद के नाम से एक पेज पोस्ट डाली हुई थी जिसके साथ उनका कोई संबंध नहीं है। सरासर झूठी व गलत डाली गई इस पोस्ट में उक्त टिप्पणी और फोटो उनकी शान के खिलाफ है जिसके चलते उनकी सार्वजनिक जीवन में मानहानि हुई है। इससे वह काफी आहत हैं। 

उन्होंने अंदेशा जाहिर किया है कि यह उनके विरोधियों की उन्हें नीचा दिखाने की चाल हो सकती है। उन्होंने पुलिस को दी गई शिकायत में मांग उठाई है कि उक्त आई.डी. संचालक का पता लगाकर मामले का जल्द पटाक्षेप किया जाए।  डी.एस.पी. अम्ब मनोज जम्वाल का कहना है कि पूर्व मंत्री की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आई.पी.सी. की धारा 506 व 500 के तहत मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!