ऊना में पहली बार आग की घटनाओं के बिना निकली दीपावली

Edited By prashant sharma, Updated: 15 Nov, 2020 03:22 PM

deepawali came out without any fire incidents in una

ऊना में इस बार दीपावली बिना आग की घटनाओं के सुखद रही है। अग्निशमन केंद्र ऊना व टाहलीवाल में इस बार आग लगने की कहीं से भी कोई सूचना नहीं आई है।

ऊना (मनोहर) : ऊना में इस बार दीपावली बिना आग की घटनाओं के सुखद रही है। अग्निशमन केंद्र ऊना व टाहलीवाल में इस बार आग लगने की कहीं से भी कोई सूचना नहीं आई है। केवल अग्निशमन केंद्र अम्ब के पास दिन के समय एक तो शाम को करीब 7 से 8 बजे के बीच 2 जगह घासफूस में आग लगने की सूचनाएं पहुंची। इसके अलावा रात को कोई घटना नहीं हुई है। इस बार ऐसा पहली बार हुआ है कि दीपावली की रात्रि आग की कोई घटना नहीं हुई। अग्निशमन केंद्र के कर्मचारियों को भी इस बार दीपावली की रात आग बुझाने के लिए गाडिय़ां लेकर इधर-उधर भागना नहीं पड़ा। 

अग्निशमन केंद्र ऊना के तहत यदि पिछले 6 वर्षों के आंकड़ों पर नजर दौड़ाएं तो इस वर्ष और पिछले वर्ष को छोड़कर हर वर्ष आग की घटनाएं सामने आती रही हैं। अग्निशमन केंद्र ऊना से प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक वर्ष 2015 में आग लगने की 7 घटनाएं, वर्ष 2016 में भी 7 घटनाएं, वर्ष 2017 में 5 घटनाएं और वर्ष 2018 में 3 घटनाएं सामने आई हैं। पिछले 5 वर्षों के आंकड़े बताते हैं कि अब हर वर्ष दीपावली पर आग लगने की घटनाएं कम होने लगी हैं। इससे ऐसा लगता है कि लोग भी अब जागरूक होने लगे हैं और ऐसे पटाखे फोडऩे से गुरेज करने लगे हैं जिससे किसी का कोई नुकसान हो। इसी का नतीजा है कि वर्ष 2019 और वर्ष 2020 में ऊना उपमंडल में आग की कोई घटना सामने नहीं आई है। 

दीपावली पर्व पर यदि इस बार कहीं कोई आगजनी की घटना होती तो इनसे निपटने के लिए अग्निशमन केंद्र ऊना द्वारा पूरी तैयारी की गई थी। अग्निशमन केंद्र के कर्मचारियों की छुट्टियां बद कर दी गई थी और उनकी 2 टर्म में ड्यूटियां लगाई गई थी जिससे यदि कहीं से भी कोई आग लगने की सूचना आती तो तुरंत मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया जा सके। फायर ऑफिसर नितिन धीमान ने कहा कि इस बार दीपावली पर्व पर आग लगने की कोई भी सूचना नहीं आई है। उन्होंने कहा कि दीपावली पर यदि कहीं कोई आग लगने की सूचना आती तो अग्निशमन केंद्र ऊना के कर्मचारी पूरी तरह से तैयार किए गए थे। 

अग्निशमन केंद्र टाहलीवाल के इंचार्ज सुनील दत्त ने कहा कि इस क्षेत्र में दीपावली पर्व पर इस बार शांति रही है। इस क्षेत्र में कहीं पर भी कोई आग लगने की सूचना नहीं आई है। अग्निशमन केंद्र अम्ब के इंचार्ज राकेश कुमार ने कहा कि उपमंडल अम्ब में रात के समय कोई आग की घटना नहीं हुई है। हालांकि दिन के समय एक और सायं के एक 2 जगह घासफूस में आग लगने की सूचनाएं आई थी। फायरब्रिगेड के कर्मचारियों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया लिया था। इसके अलावा कहीं भी कोई बड़ी आग की घटना नहीं हुई है।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!