IGMC में स्क्रब टाइफस से 65 वर्षीय महिला की मौत

Edited By Vijay, Updated: 19 Sep, 2018 06:10 PM

death of woman from scrub typhus in igmc

प्रदेश में स्क्रब टाइफस थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को आई.जी.एम.सी. में फिर स्क्रब टाइफस से 65 वर्षीय महिला की मौत हो गई है। यह महिला चौपाल की रहने वाली थी और 16 सितम्बर को इसे उपचार के लिए आई.जी.एम.सी. में भर्ती किया गया था।

शिमला: प्रदेश में स्क्रब टाइफस थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को आई.जी.एम.सी. में फिर स्क्रब टाइफस से 65 वर्षीय महिला की मौत हो गई है। यह महिला चौपाल की रहने वाली थी और 16 सितम्बर को इसे उपचार के लिए आई.जी.एम.सी. में भर्ती किया गया था। महिला का चिकित्सक ने जब शुरू में टैस्ट किया था तो स्क्रब टाइफस के लक्षण पाए गए थे, ऐसे में चिकित्सक द्वारा महिला को बचाने के भरपूर प्रयास किए गए लेकिन वह बच नहीं पाई।

वर्तमान वर्ष में स्क्रब टाइफस से 7वीं मौत
आई.जी.एम.सी. में वर्तमान वर्ष में स्क्रब टाइफस से यह 7वीं मौत है। 2 दिन लगातर 2 महिलाओं की आई.जी.एम.सी. में मौत हुई है। बीते मंगलवार को भी कोटखाई की रहने वाली 52 वर्षीय महिला की मौत हुई है। आई.जी.एम.सी. की अगर बात की जाए तो 1 हजार से अधिक मरीज स्क्रब टाइफस के टैस्ट करवा चुके हैं जबकि 170 के करीब लोग स्क्रब टाइफस की चपेट में आए हैं। बरसात के दिनों में उगने वाली घास में पाए जाने वाले पिस्सू से स्क्रब टाइफस अधिक फैलता है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!