मानसिक तौर पर परेशान महिला ने उठाया ये खौफनाक कदम, टांडा मैडीकल कॉलेज में तोड़ा दम

Edited By Vijay, Updated: 10 Oct, 2019 05:29 PM

death of woman

उपमंडल सुजानपुर की एक महिला ने जहरीली वस्तु का सेवन करके अपनी इहलीला समाप्त कर ली। मृतका मानसिक तौर पर परेशान थी, ऐसा बताया जा रहा है। मौके पर पहुंची सुजानपुर पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।

सुजानपुर: उपमंडल सुजानपुर की एक महिला ने जहरीली वस्तु का सेवन करके अपनी इहलीला समाप्त कर ली। मृतका मानसिक तौर पर परेशान थी, ऐसा बताया जा रहा है। मौके पर पहुंची सुजानपुर पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। महिला की मौत पर किसी ने भी कोई शक जाहिर नहीं किया है। पुलिस ने मृतक महिला का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है और परिजनों के बयान दर्ज कर लिए हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि सिविल अस्पताल सुजानपुर से रात को सूचना मिली थी कि एक महिला ने जहरीली वस्तु का सेवन किया है। सूचना मिलते ही सुजानपुर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी।

उन्होंने बताया कि मीनाक्षी पत्नी सुरेश कुमार निवासी चमियाना बुधवार रात्रि को एकाएक बीमार हुई और तबीयत बिगडऩे पर परिजन उसे सिविल अस्पताल सुजानपुर ले आए, जहां पर मीनाक्षी ने डॉक्टर को बताया कि उसने जहरीली चीज का सेवन कर लिया है। प्राथमिक उपचार देने के बाद महिला की तबीयत लगातार बिगडऩे पर उसे मैडीकल कॉलेज टांडा रैफर कर दिया गया, जहां पर उसने देर रात 10 बजे अंतिम सांस ली। थाना प्रभारी ने बताया कि महिला की मौत की सूचना मिलते ही सुजानपुर पुलिस टांडा भेजी गई, जहां पर उपस्थित परिजनों एवं अन्य सगे-संबंधियों के साथ-साथ महिला के घरवालों के बयान दर्ज किए हैं। दिए गए बयान के आधार पर किसी ने भी महिला की मौत पर कोई शक जाहिर नहीं किया है।

डीएसपी हैडक्वार्टर हितेश लखनपाल ने बताया कि जहरीली वस्तु का सेवन करने से महिला की मौत हुई है, प्रथम दृष्टया यही सामने आया है। मामले की छानबीन जारी है और शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। मृतका की शादी करीब 12 वर्ष पहले हुई थी और वह अपने पीछे एक लड़का (10) व एक लड़की (6) को छोड़ गई है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!