आई.जी.एम.सी. में स्क्रब टायफस से व्यक्ति की मौत (Video)

Edited By Vijay, Updated: 26 Aug, 2018 02:54 PM

प्रदेश में स्क्रब टायफस थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को आई.जी.एम.सी. में ठियोग के रहने वाले 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई है। वर्तमान वर्ष में स्क्रब टायफस से यह पहली मौत है।

शिमला: प्रदेश में स्क्रब टायफस थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को आई.जी.एम.सी. में ठियोग के रहने वाले 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई है। वर्तमान वर्ष में स्क्रब टायफस से यह पहली मौत है। यह व्यक्ति स्क्रब टायफस की चपेट में आने से आई.जी.एम.सी. में अपना इलाज करवा रहा था। चिकित्सक द्वारा इसे बचाने के तो हर संभव प्रयास किए जा रहे थे लेकिन यह बच नहीं पाया। प्रदेश भर से स्क्रब पीड़ित मामले हर तीसरे दिन आ रहे हैं। वर्तमान वर्ष में स्क्रब टायफस के 25 के करीब मामले पॉजीटिव आए हैं। जिन्होंने अपना उपचार आई.जी.एम.सी. में करवाया है।

पिस्सू से फैलता है स्क्रब टायफस
बरसात के दिनों में उगने वाली घास में पाए जाने वाले पिस्सू से स्क्रब टायफस अधिक फैलता है। जिससे मरीज की मौत तक हो जाती है, ऐसे में अब लोगों को सावधानी बरतनी होगी। स्क्रब टायफस के मामले आने से प्रशासन भी अलर्ट हो गया है। स्वास्थ्य विभाग का दावा करता है कि स्क्रब टायफस को लेकर स्थिति पर पूरी नजर रखी जा रही है लेकिन महज नजर रखने से इस बीमारी पर काबू पाना मुश्किल है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!