Edited By Vijay, Updated: 30 Aug, 2019 09:24 PM
बल्ह थाना के अंतर्गत कुम्मी में एक 40 वर्षीय व्यक्ति की मछलियां पकड़ते हुए मौत हो गई। जानकारी के अनुसार डोला राम पुत्र मोहन सिंह और उसके साथी डोएडा खड्ड में मछली पकड़ने के लिए गए थे लेकिन वहां पर करंट लगने से डोला राम गंभीर रूप से घायल हो गया।
सुंदरनगर (नितेश सैनी): बल्ह थाना के अंतर्गत कुम्मी में एक 40 वर्षीय व्यक्ति की मछलियां पकड़ते हुए मौत हो गई। जानकारी के अनुसार डोला राम पुत्र मोहन सिंह और उसके साथी डोएडा खड्ड में मछली पकड़ने के लिए गए थे लेकिन वहां पर करंट लगने से डोला राम गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दौरान अन्य साथियों ने उसे लाल बहादुर शास्त्री मैडीकल कॉलेज पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस मामले की कार्रवाई में जुटी
रत्ती पुलिस थाना के कार्यकारी प्रभारी नोख राम ने बताया कि अस्पताल से जैसे ही सूचना मिली तो पुलिस दल तुरंत रवाना हो गया तथा पुलिस अपनी कार्रवाई नियमानुसार करने में जुट गई है। व्यक्ति की मौत की वजह करंट लगना पाया गया है। शव को पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया जाएगा।