Edited By Vijay, Updated: 24 Oct, 2019 08:42 PM
स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार की माता स्वर्णा परमार (85) का निधन हो गया। उन्होंने वीरवार सायं टांडा मैडीकल कॉलेज में अंतिम सांस ली। स्वर्णा परमार विगत कई दिनों से अस्वस्थ थीं तथा पहले चंडीगढ़ व उसके पश्चात डा. राजेंद्र प्रसाद आयुर्विज्ञान...
पालमपुर (भृगु): स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार की माता स्वर्णा परमार (85) का निधन हो गया। उन्होंने वीरवार सायं टांडा मैडीकल कॉलेज में अंतिम सांस ली। स्वर्णा परमार विगत कई दिनों से अस्वस्थ थीं तथा पहले चंडीगढ़ व उसके पश्चात डा. राजेंद्र प्रसाद आयुर्विज्ञान चिकित्सालय एवं महाविद्यालय टांडा में उपचाराधीन थीं। स्वर्णा परमार का अंतिम संस्कार उनके पैृतक गांव ननाओं के अक्षैणा मंदिर के समीप श्मशानघाट में शुक्रवार प्रात: 10 बजे किया जाएगा।
विपिन परमार की माता के निधन पर राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार, मंत्रिमंडल सहयोगियों सहित कई नेताओं व लोगों ने शोक जताया है। उन्होंने शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं और परमपिता परमात्मा से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की है।