Edited By Vijay, Updated: 23 Feb, 2019 10:22 PM
पुलिस थाना दाड़लाघाट के अंतर्गत ग्याणा गांव में अंगीठी की गैस लगने से एक प्रवासी मजदूर की मौत हो गई। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान रिजवान (22) पुत्र सलाउद्दीन हाऊस नंबर 269 ब्लॉक आई गली नंबर 1 पूर्वी दिल्ली के रूप में हुई है। मृतक...
अर्की: पुलिस थाना दाड़लाघाट के अंतर्गत ग्याणा गांव में अंगीठी की गैस लगने से एक प्रवासी मजदूर की मौत हो गई। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान रिजवान (22) पुत्र सलाउद्दीन हाऊस नंबर 269 ब्लॉक आई गली नंबर 1 पूर्वी दिल्ली के रूप में हुई है। मृतक ग्याणा गांव में लकड़ी का काम करता था तथा किराए के मकान में रहता था। रात को सोने से पहले उसने कोयले की जलती अंगीठी को कमरे के अंदर रख दिया, जिसकी वजह से उस कमरे में गैस भर गई और गैस लगने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।