Edited By Vijay, Updated: 29 Jul, 2020 05:01 PM
बाह्य सिराज आनी के डूगा इलाके में एक मजदूर के ऊपर पहाड़ी से अचानक पत्थर गिर गया। इससे मजदूर चोटिल हो गया। काफी खून बह जाने के कारण वह बेहोश हो गया और उसे अस्पताल ले जाया गया।
कुल्लू (शम्भू प्रकाश): बाह्य सिराज आनी के डूगा इलाके में एक मजदूर के ऊपर पहाड़ी से अचानक पत्थर गिर गया। इससे मजदूर चोटिल हो गया। काफी खून बह जाने के कारण वह बेहोश हो गया और उसे अस्पताल ले जाया गया। आनी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे रामपुर रैफर किया गया लेकिन रामपुर ले जाते समय रास्ते में ही मजदूर की मौत हो गई। पुलिस ने घटना को लेकर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस के अनुसार मृतक मजदूर की पहचान 50 वर्षीय मंगलू पुत्र किशन लाल निवासी कानपुर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है।