दर्दनाक हादसा : लैंटर तोड़ते 3 मजदूर मलबे में दबे, एक की मौत

Edited By Vijay, Updated: 14 May, 2019 05:01 PM

death of laborer

जंजैहली उपमंडल के मझाखल गांव में सोमवार सुबह करीब 11 बजे एक पुराने मकान के लैंटर को तोड़ते समय 3 मजदूर लैंटर के नीचे दब गए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। वहां पर मौजूद लोगों और मजदूरों के चिल्लाने की आवाज को सुनकर आसपास के ग्रामीण मजदूरों को...

चैलचौक: जंजैहली उपमंडल के मझाखल गांव में सोमवार सुबह करीब 11 बजे एक पुराने मकान के लैंटर को तोड़ते समय 3 मजदूर लैंटर के नीचे दब गए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। वहां पर मौजूद लोगों और मजदूरों के चिल्लाने की आवाज को सुनकर आसपास के ग्रामीण मजदूरों को निकालने के लिए मौके पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत कर तीनों मजदूरों को लैंटर के नीचे से निकाल कर प्राथमिक उपचार के लिए सिविल अस्पताल जंजैहली पहुंचाया।
PunjabKesari, Incident Spot Image

गिरजा नंद ने उपचार के दौरान तोड़ा दम

लैंटर के नीचे दबने वाले मजदूरों की पहचान गिरजा नंद पुत्र परस राम गांव मजाखल, गोपाल पुत्र शिवराम गांव मजाखल डोजरोल, खेम सिंह पुत्र परस राम निवासी खोलियारदोगरी मजाखल के रूप में हुई है। जंजैहली अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने एक मजदूर गिरजा नंद पुत्र परशुराम को मृत घोषित कर दिया जबकि 2 घायल मजदूरों का उपचार किया जा रहा है। पुलिस ने दुर्घटना का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
PunjabKesari, House Image

पुराने घर को तोड़कर बनाना था नया घर

मिली जानकारी के अनुसार मझाखल गांव के गुलाब सिंह नरपत राम अपने पुराने घर को तोड़कर नया घर बनाने जा रहे थे जिस दौरान यह हादसा हो गया। एस.डी.एम. थुनाग सुरेंद्र मोहन ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि प्रशासन की ओर से मृतक मजदूर के परिजनों को 10 हजार रुपए फौरी राहत के तौर पर दे दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि घायलों का उपचार जंजैहली अस्पताल में जारी है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!