Edited By Vijay, Updated: 24 Nov, 2020 07:44 PM
राजस्व विभाग के कानूनगो की रहस्यमयी परिस्थितियों में मंगलवार को मौत हो गई। मूलत: कुटलैहड़ क्षेत्र के बंगाणा उपमंडल के तहत कानूनगो कुलदीप शर्मा तहसील ऊना के सर्कल जलग्रां टब्बा में तैनात थे। गत रात्रि वह ऊना के कानूनगो भवन में ही रुके थे।
ऊना (सुरेन्द्र): राजस्व विभाग के कानूनगो की रहस्यमयी परिस्थितियों में मंगलवार को मौत हो गई। मूलत: कुटलैहड़ क्षेत्र के बंगाणा उपमंडल के तहत कानूनगो कुलदीप शर्मा तहसील ऊना के सर्कल जलग्रां टब्बा में तैनात थे। गत रात्रि वह ऊना के कानूनगो भवन में ही रुके थे। सुबह अचानक तबीयत खराब हुई और कुछ ही देर में उन्होंने दम तोड़ दिया। तहसीलदार ऊना विजय राय ने कहा कि मामला सामने आने के बाद स्टाफ के कर्मी वहां पहुंचे। कानूनगो कुलदीप शर्मा को अस्पताल भी ले जाया गया लेकिन तब तक वह दम तोड़ चुके थे। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा। हालांकि प्रारंभिक तौर पर इसे हृदयगति रुकना भी मौत का कारण माना जा रहा है।